Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदान कीजिये, राज्य के विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेंगे: शरद पवार
    Headlines राजनीति

    मतदान कीजिये, राज्य के विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेंगे: शरद पवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मतदान कीजिये, राज्य के विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेंगे: शरद पवार
    मुंबई:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेंगे।

    पुणे जिले के बारामती शहर में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

    उन्होंने कहा, “यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महाराष्ट्र का भविष्य तय करेगा। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे घरों से बाहर निकलें और मतदान करें।”

     

     

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह अच्छी बात नहीं है कि महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत पूर्वोत्तर के छोटे राज्यों से कम है।”

    उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को नाना पटोले और सुप्रिया सुले के कथित ‘वॉयस नोट’ चलाकर आरोप लगाया था कि राज्य विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए ‘बिटकॉइन’ को भुनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने दावा किया था कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने पर गंभीर सवाल खड़ा होता है।

    सुले ने आरोपों का खंडन किया है।

     

     

    पवार ने यह भी कहा कि उनकी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले के खिलाफ भाजपा के आरोप ध्यान देने लायक नहीं हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आरोप लगाने वाला व्यक्ति जेल में है। यह दिखाता है कि भाजपा कितनी गिर गई है।”

    चुनाव परिणामों को लेकर अपने आकलन के बारे में पूछे गए सवाल पर शरद पवार ने कहा कि एमवीए को बहुमत मिलना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान
    Next Article दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द रात, प्रदूषण चरम पर

    Related Posts

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.