Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेनका सरदार के नामांकन में उमड़ें भाजपाई, सीएम और सांसद भी रहें मौजूद
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मेनका सरदार के नामांकन में उमड़ें भाजपाई, सीएम और सांसद भी रहें मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेनका सरदार के नामांकन में उमड़ें भाजपाई, सीएम और सांसद भी रहें मौजूद

    पोटका विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक और जनप्रिय नेत्री मेनका सरदार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन जुलूस में हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद समीर उराँव की विशेष मौजूदगी में कार्यकार्ताओं का जोश उफ़ान पर रहा। नामांकन जुलूस में भाजपा के नारों के अतिरिक्त विशेष रूप से वंदे मातरम और जयश्रीराम का नारा छाया रहा। मेनका सरदार अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखीं। उन्होंने कहा की रघुवर सरकार ने बीते पाँच वर्षों में सूबे का सर्वांगीण विकास किया है। डबल इंजन की सरकार का लाभ समाज के अंतिम वर्ग के लोगों तक पहुंचाने में सरकार और भाजपा कार्यकर्ता सफल रहे हैं। नामांकन जुलूस में सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, समीर उराँव, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के संग उन्होंने विजयी मुद्रा दिखाते हुए कहा कि अबकी निश्चित ही भाजपा पैंसठ सीटों के लक्ष्य को हासिल करेगी। इससे पूर्व साकची बौद्ध मंदिर मैदान में भाजपाई एकत्रित हुए जहाँ से जुलूस की शल्क में पैदल मार्च करते हुए हज़ारों कार्यकर्ता जिला समाहरणालय पहुँचें। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, रमेश हांसदा, कल्याणी शरण, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, चन्द्रशेखर मिश्रा,राजकुमार सिंह, सुदीप्तो डे राणा, चन्द्रशेखर गुप्ता, पोटका कोर कमिटी के संयोजक उत्तम भगत, हलधर नारायण शाह, राकेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, संदीप मिश्रा, अनिल मोदी, अमरजीत सिंह राजा, बारी मुर्मू, विमलकांत झा, पुष्पा तिर्की, अंकित आनंद, विमल बैठा, मुचिराम बाउरी, हलधर दास, संदीप शर्मा, संजय सिंह, अनमोल वर्मा, चंचल चक्रवर्ती, संजीव भगत, दिलीप पांडा, पिंटू सारंगी, लालन यादव, अनमोल वर्मा, संतोष भंज, हिमांशु मिश्रा समेत काफ़ी संख्या में उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुरेश पुजारी ने विधानसभा कोर कमिटियों संग की बैठक
    Next Article संजय राठी बने एपीएन न्यूज चैनल के स्थानीय संपादक

    Related Posts

    बहरागोड़ा के परमेश्वर घोष की सफलता: आधुनिक खेती से बने आत्मनिर्भर, दूसरों को दे रहे प्रेरणा

    October 13, 2026

    महिलाओं के विरुद्ध हिंसा अस्वीकार्य, घटना की निष्पक्ष जांच हो : अमरप्रीत सिंह काले

    October 13, 2026

    हिंसा से नहीं, विचारों से लड़ी जानी चाहिए राजनीतिक लड़ाई : शैलेश पांडेय

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बहरागोड़ा के परमेश्वर घोष की सफलता: आधुनिक खेती से बने आत्मनिर्भर, दूसरों को दे रहे प्रेरणा

    महिलाओं के विरुद्ध हिंसा अस्वीकार्य, घटना की निष्पक्ष जांच हो : अमरप्रीत सिंह काले

    Elegantes estrategias con Granawin para optimizar tu salud y rendimiento físico

    हिंसा से नहीं, विचारों से लड़ी जानी चाहिए राजनीतिक लड़ाई : शैलेश पांडेय

    कृषि विज्ञान केंद्र के पास खेत में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

    निर्वाचन साक्षरता के जरिए युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने पर जोर

    घटकिंडी दुर्गा स्थान में मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओ ने लिया जायजा

    गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर के पास 407 से भिड़ी कार

    सड़क पर सब्जी-फल की दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई, मंडप चौक के पास व्यवस्थित मंडी का एसडीओ-डीएसपी ने ल

    काशी के अस्सी घाट जैसी छटा बिखेरी बखरी की दुर्गा महाआरती, एसडीएम-डीएसपी ने की पूजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.