Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने अधिकारियों के संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित जामताड़ा आगमन को लेकर कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने अधिकारियों के संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित जामताड़ा आगमन को लेकर कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने अधिकारियों के संग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित जामताड़ा आगमन को लेकर कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

    विगत 36 घंटों से रुक रुक कर हो रही बारिश के वजह से मैदान में जमा हो चुके जल की निकासी एवं पहुंच पथ को दुरुस्त करने सहित अन्य बिंदुओं पर उपायुक्त ने युद्धस्तर पर कार्य करने हेतु दिए निर्देश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने देर संध्या में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित प्रखंड के धनुकडीह में प्रस्तावित आगमन स्थल धनुकडीह मैदान का जायजा लिया।

    उपायुक्त ने विगत 36 घंटों से रुक रुक हो रही लगातार बारिश के कारण मैदान में जमा हो रहे पानी के कारण पंडाल निर्माण एवं अन्य बिंदुओं पर आ रहे व्यवधान को दूर करते हुए जल निकासी हेतु अविलंब सम्बन्धित कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने पंडाल निर्माण, पहुंच पथ, प्रचार प्रसार कार्य का जायजा लेते हुए उसमें तेजी लाने हेतु युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने पहुंच पथ के अलावा मैदान में गड्ढे वाले स्थानों में पर्याप्त मात्रा में स्टोन डस्ट डाल कर समतलीकरण करने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संभावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, अस्थाई हेलीपैड स्थल निर्माण, पार्किंग, ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर भी आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारीब(भा.पु.से.), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार,नाजरत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित श्री जमाले रजा एवं अंचल अधिकारी सहित विभिन्न कार्य एजेंसी के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपरीत परिस्थितियों में भी रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी प्रयासरत है ….
    Next Article विनोद राय के पहल पर नीरज सिंह ने तत्काल महिला के घर पहुँच पहुंचाई मदद

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.