विनोद राय के पहल पर नीरज सिंह ने तत्काल महिला के घर पहुँच पहुंचाई मदद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
शहर में लगातार दो दिनों से हो रहे तेज़ बारिश के कारण जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो मंडल के दाईगुट्टू में एक वृद्ध महिला गनेशी देवी का मकान अचानक ढह गया और उनके घर का सारा सामान भी बारिश से ख़राब हो गया। भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय के द्वारा इसकी सुचना पाकर भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह तत्काल महिला के घर पहुँच कर छत ढंकने हेतु बड़ा तिरपाल उपलब्ध करवया और उनके साथ उनके सामन को सुरक्षित किया। आस पड़ोस से पता चला की महिला अकेली रहती हैं और और उनके घर पर कोई सदस्य नहीं है। नीरज सिंह ने गनेशी देवी जी को
भरोसा दिलवाया की जल्द से जल्द नगर निगम के अधिकारी से बात कर उन्हें प्रधानमंत्री योजना के तहत मकान का लाभ दिलवाया जायेगा। साथ हि मौके पर इस झामुमो की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार मईया योजना के नाम पर केवल झूठा प्रचार कर रही है मगर देश के लोगों और खासकर महिलाओं की सेवा मोदी जी कर रहे हैं।
मोदी जी के प्रयास से कई महिलाओं को रोज़गार के साथ इलाज की गौरेंटी, महिला आरक्षण के साथ कई ऐसी योजनाएं मोदी जी के द्वारा चलाई जा रहीं हैं जिससे महिलाओं को रोज़गार प्राप्त हुआ है और महिलायें शशक्त हुईं हैं। इस मौके पर नित्यानंद सिन्हा , नीलकमल शेखर , सौरभ सिंह , शुशील पांडेय , राजा राय ऋषव सिंह , सुमित मौजूद रहे।