Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जूनियर डॉक्टरों और बंगाल सरकार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जूनियर डॉक्टरों और बंगाल सरकार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बैठक

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जूनियर डॉक्टरों और बंगाल सरकार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बैठक

     

    कोलकाता: (भाषा) आरजी कर अस्पताल मामले में गतिरोध को समाप्त करने के उद्देश्य से आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच पहले दौर की वार्ता यहां कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास में जारी है।

    गतिरोध सुलझाने के लिए बातचीत शुरू करने के चार प्रयास असफल रहने के बाद प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम बनर्जी के आवास पर इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए पहुंचा।

    पुलिस की सुरक्षा में करीब 30 चिकित्सक शाम करीब 6.20 बजे मुख्यमंत्री बनर्जी के आवास पर पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम पांच बजे होने वाली बैठक शाम सात बजे के आसपास शुरू हुई।

    टीवी चैनलों के संवाददाताओं ने बताया कि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

    बैठक से पहले बनर्जी ने एक बंगाली समाचार चैनल के साथ बातचीत में जूनियर डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की।

    उन्होंने न्यूज 18 बांग्ला से कहा, ‘‘मैं जूनियर डॉक्टरों से अपील करूंगी कि वे आएं और बातचीत के लिए बैठें। हर मुद्दे को बातचीत के ज़रिए सुलझाया जा सकता है। और हमें समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए। कल (मंगलवार) उच्चतम न्यायालय में इस मामले की सुनवाई है, हमें समाधान निकलने की उम्मीद है।’’

    इससे पहले बैठक की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ और ‘वीडियो रिकॉर्डिंग’ की चिकित्सकों की मांग को राज्य सरकार द्वारा खारिज किए जाने के कारण वार्ता के पिछले प्रयास विफल रहे थे।

    बाद में प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने अपनी इस मांग में थोड़ी नरमी लाते हुए अब केवल बैठक के विवरण को दर्ज करने और इसकी एक हस्ताक्षरित प्रति दिए जाने की मांग रखी।

    राज्य सरकार ने इस शर्त को तुरंत स्वीकार कर लिया तथा मुख्य सचिव मनोज पंत ने कहा कि दोनों पक्ष बैठक के विवरण पर हस्ताक्षर करेंगे तथा स्पष्टता के लिए इसकी प्रतियां एक-दूसरे को दी जाएंगी।

    राज्य सरकार ने डॉक्टरों के साथ आए दो स्टेनोग्राफर को बैठक का विवरण दर्ज करने के लिए आने की अनुमति प्रदान की।

    बैठक में मौजूद एक चिकित्सक ने वार्ता के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘हम भी चाहते हैं कि मुद्दे का हल निकले, लेकिन हमारी पांच मांगों पर किसी तरह का समझौता करके नहीं। हम खुले दिमाग से सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक में जा रहे हैं।’’

    इस बीच, चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ‘स्वास्थ्य भवन’ के बाहर अपना धरना आठवें दिन भी जारी रखा। वे 36 दिन से आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के मामले में न्याय की और कोलकाता पुलिस आयुक्त तथा राज्य के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाने की मांग कर रहे हैं।

    इससे पहले, सोमवार को दिन में राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारी चिकित्सकों को गतिरोध समाप्त करने के मकसद से बातचीत के लिए ‘‘पांचवीं और अंतिम बार’’ आमंत्रित किया था।

    जूनियर डॉक्टरों और बंगाल सरकार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविनोद राय के पहल पर नीरज सिंह ने तत्काल महिला के घर पहुँच पहुंचाई मदद
    Next Article झारखंड में 20 सितंबर को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.