Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में 20 सितंबर को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड में 20 सितंबर को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में 20 सितंबर को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखा सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह

     

    रांची:झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 सितंबर से छह ‘परिवर्तन यात्राएं’ शुरू करेगी, जिनका लक्ष्य झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करना और आगामी विधानसभा चुनावों में इसे सत्ता से ‘उखाड़ फेंकना’ है। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह से यात्रा को हरी झंडी दिखा सकते हैं, जो 1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान भाइयों सिदो और कान्हू का जन्मस्थान है।

    भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यात्रा प्रदेश में 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

    मरांडी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भोगनाडीह से यात्रा का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है।’’

    यात्राएं 20 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेंगी, जिनमें से प्रत्येक यात्रा विभिन्न संगठनात्मक प्रभागों से अलग-अलग तिथियों पर रवाना होगी।

    झारखंड में पांच आधिकारिक संभाग हैं- संथाल परगना, पलामू, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान। उत्तरी छोटानागपुर को संगठनात्मक उद्देश्यों के लिए और विभाजित किया गया है।

    मरांडी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित लगभग 50 राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता इन यात्राओं में भाग ले सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि यात्राओं का उद्देश्य झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार के कथित अधूरे वादों के साथ-साथ जनसांख्यिकीय परिवर्तन, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों को उजागर करना है।

    मरांडी ने कहा कि यात्राओं में राज्य में कथित रूप से घटती आदिवासी आबादी के बारे में चिंताओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं द्वारा घुसपैठ को जिम्मेदार ठहराया।

    उन्होंने इन मुद्दों को हल करने में विफल रहने के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की आलोचना की और आगामी विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकार को हटाने की दिशा में काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजूनियर डॉक्टरों और बंगाल सरकार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बैठक
    Next Article बिहार के मंत्री ने कहा मैं जद(यू) में नहीं हूं पर कुछ मिनट बाद ही बयान वापस लिया

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.