Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दूपीठ में धूमधाम से मना गणपति उत्सव, राज्य व देश की प्रगति के लिए हुई विशेष पूजा अर्चना
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    हिन्दूपीठ में धूमधाम से मना गणपति उत्सव, राज्य व देश की प्रगति के लिए हुई विशेष पूजा अर्चना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिन्दूपीठ में धूमधाम से मना गणपति उत्सव, राज्य व देश की प्रगति के लिए हुई विशेष पूजा अर्चना

    जमशेदपुर, 2 सितंबर 2019 : बिस्टुपुर ओसी रोड स्थित
    हिन्दूओं के समागम स्थल “हिन्दूपीठ” में बड़े ही धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया गया। प्रातः 8 बजे से ही जम्बू बालेवाला समेत पांच पंडितों के द्वारा परिसर में स्थित दुर्लभ काले पत्थर की सिद्धि विनायक जी की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना शुरू किया गया। चार घंटे तक चले गणपति पूजन के बाद दोपहर 12:30 बजे दिन की महाआरती का आयोजन किया गया। दोपहर की आरती में झारखण्ड सरकार के खाद्य एवम आपूर्ति मंत्री सरयू राय जी, वनवासी विकास केंद्र के अखिल भारतीय प्रचारक प्रणय दत्ता जी, सैकड़ो कार्यकर्ता व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिन की आरती के उपरांत महाभोग का वितरण किया गया।

    शाम 5:30 बजे संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस, सांसद विद्युत वरण महतो प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मौके पर शहर के तमाम हिंदूवादी संगठनों के प्रमुख, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, नंद जी समेत अलग-अलग सामाजिक संगठनों के प्रमुख समेत हज़ारों भक्त श्रद्धालु गण ने गणपति उत्सव में शिरकत किया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मौके पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

    हिन्दूपीठ दे रहा है पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
    गणपति उत्सव के मौके पर हिन्दूपीठ के संस्थापक अरुण सिंह ने बताया की हिन्दूपीठ शहर के हिंदुओ के आस्था के केंद्र होने के साथ-साथ सामाजिक बदलाव की दिशा में भी काम करता है। हिन्दूपीठ पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित किया हुआ है। गणपति उत्सव के मौके पर अथितियों को स्टील के पात्र में रखकर पांच के लड्डू भेंट किये गए। वही हिन्दूपीठ में अगरबत्ती जलाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। परिसर में पूजन कार्य के दौरान धूप का प्रयोग किया जाता है। अरूण सिंह ने बताया कि अगरबत्ती को बनाने में बांस का उपयोग होता है। बांस के जलने से कई विषैली गैसे निकलती है, इसी लिए हिन्दू धर्म में अगरबत्ती के उपयोग की सलाह नही दी जाती। इसके अलावा अगरबत्ती कंपनियों ने खुद भगवान को प्रोडक्ट के प्रचार का माध्यम बना लिया है। इसके बाद अगरबत्ती के पैकेटों पर छपी पवित्र तस्वीर इधर उधर बिखरी हुई नज़र आती है, जो निंदनीय है।

    गणपति उत्सव के सफल आयोजन में शहर के सैकड़ों हिन्दूवादी कार्यकर्ताओ समेत तारक दास,सोमनाथ सिंह,नीरज मिस्रा,रामबाबू सिंह,सोनू मिस्रा,विजय अग्रवाल,रणजीत सिंह,प्रवीण सिंह,राम नाथ सिंह,प्रवीण मौर्य,आलोक सिंह एवम अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम  पर्व को लेकर नाला थाना में हुई शांति समिति की बैठक 
    Next Article जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.