Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : अजित पवार की बैठक में शामिल हुए एनसीपी के 53 में से 35 विधायक, नंबर गेम में आगे निकले डिप्टी सीएम
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र : अजित पवार की बैठक में शामिल हुए एनसीपी के 53 में से 35 विधायक, नंबर गेम में आगे निकले डिप्टी सीएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र : अजित पवार की बैठक में शामिल हुए एनसीपी के 53 में से 35 विधायक, नंबर गेम में आगे निकले डिप्टी सीएम
    मुंबई. महाराष्ट्र में बुधवार को असली शक्ति परीक्षण हो रहा है. रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बगावत कर दिया था और पार्टी तोड़ दी थी. वह एनसीपी के आठ विधायकों के साथ सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो गए थे.

     

     

     

    आज शरद पवार गुट और अजित पवार गुट ने बैठकें हो रही हैं. मुंबई में होने वाली इन बैठकों के लिए व्हिप जारी किए गए हैं. शरद पवार गुट की बैठक दक्षिण मुंबई में वाईबी चव्हाण केंद्र में हो रही है. अजित पवार गुट की बैठक बांद्रा में स्थित मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट (एमईटी) परिसर में हो रही है. अजित पवार गुट ने दावा किया है कि 42 विधायकों और तीन एमएलसी ने उन्हें समर्थन दिया है. इसके लिए विधायकों और विधान पार्षदों द्वारा हलफनामा दिया गया है. शरद पवार मुंबई में वाईबी चव्हाण केंद्र में हो रही बैठक में पहुंच गए हैं. वह मंच पर बैठे हैं.नंबर गेम में अजित पवार गुट आगे है. उनकी बैठक में एनसीपी के 53 में से 35 विधायक आए हैं. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि यह संख्या और बढ़ेगी. राकांपा के आठ में से पांच एमएलसी भी बैठक में भाग ले रहे हैं.

     

     

     

    एनसीपी नेता (अजित पवार गुट) छगन भुजबल ने शरद पवार को संदेश देते हुए कहा, अपनी आंखें खोलो पवार साहब. आप देखेंगे कि लोग कहां हैं और एनसीपी कहां है. चिंता मत करें, किसी को भी अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा. हमने ऐसा करने से पहले सभी कानूनी राय ली है. हमने शरद पवार का खेमा छोड़ दिया, क्योंकि हम पार्टी को बचाना चाहते थे. हमने ईडी मामलों के कारण ऐसा नहीं किया है.

     

     

    कार्रवाई के बचने के लिए अजित गुट को चाहिए 36 विधायकों का साथ

    महाराष्ट्र विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 288 है. एनसीपी के पास 53 विधायक हैं. अजित पवार को दल बदल कानून के तहत होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए कम से कम 36 विधायकों के समर्थन की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जैनामोड पहुंचे बाबूलाल मरांडी : कहा मिशन 2024 बड़ी चुनौती है
    Next Article 50 हजार रुपए छिंतयी का आरोप,पीड़ीत ने बागडेहरी पुलिस पर न्याय देने के बदले अन्याय का लगाया आरोप

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.