50 हजार रुपए छिंतयी का आरोप,पीड़ीत ने बागडेहरी पुलिस पर न्याय देने के बदले अन्याय का लगाया आरोप
पीड़ित की गुहार सुनने की बजाय पीड़ित को थाना में बैठा कर रख देने का बागडेहरी पुलिस पर लगा गंभीर आरोप
निजाम खान
जामताड़ा: आज जामताड़ा जिला के बागडेहरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।बताते चले बागडेहरी थाना अंतर्गत कालीपाथर गांव के सेख मिलन ने राष्ट्र संवाद को जानकारी देते हुए गांव के ही सेख गियास और सेख अल्लाराखु पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने संयुक्त रूप से उनके भाई सेख सिलन से 50 हजार रूपये की छिंतयी कर लिया है।कहा कि वह पैसा उनकी पत्नी आसमा खातुन का पश्चिम बंगाल के सिउड़ी स्थित निर्मलादेवी नर्सिंगहोम में गॉलब्लैडर तथा एपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है।जिसके लिए उसका इलाज का रकम चुकाने के लिए 50 हजार रूपए लेकर नरसिंगहोम जा रहा था।कहा तभी दिन के लगभग दस बजे गांव से बाहर दोनों ने छिंतयी कर लिया।कहा कि मामले को लेकर उनके पिता सेख नजार ,माता प्यारी बीवी और भाई सेख सिलन न्याय के लिए बागडेहरी थाना पहूंचे।कहा पर न्याय के बदले उनके पिता और भाई को बागडेहरी पुलिस द्वारा थाना में बैठा कर रखा है।माता जी को छोड़ दिया है।सेख मिलन ने राष्ट्र संवाद को अपनी पत्नी का हॉस्पिटल में एडमिट अवस्था तथा ऑपरेशन किए गॉलब्लैडर का फोटो साझा किया है। डिस्चार्ज का भी कागजात साझा किया है।जिसमें 5 जूलाई 2023 डिस्चार्ज का डेट भी लिखा हुआ है।कहा आज मरीज का डिस्चार्ज होना था।वही मामले को लेकर सेख गियास ने कहा कि आरोप झूठा तथा बेबुनियाद है।कहा कि इसके लिए उसके वीडियो सबुत है।कहा कि राष्ट्र संवाद को साझा करूंगा। लेकिन खबर लिखे जाने तक साझा नहीं किया। बहरहाल जो भी हो सेख मिलन का अपनी पत्नी का अस्पताल में भर्ती अवस्था का फोटो, ऑपरेशन किया हुआ गॉलब्लैडर का फोटो एवं डिस्चार्ज कागजात का फोटो साझा करना कहीं-न-कहीं सेख मिलन का आरोप सच हो सकता है, हालांकि मामला जांच का विषय है।वही सेख गियास वीडियो साझा करने की बात कहा था पर लगभग तीन घंटा बीत जाने के बाद भी खबर लिखे जाने तक वीडीयो साझा नहीं करना कहीं-न-कहीं सेख गियास पर लगा आरोप सच हो सकता है हालांकि मामला जांच का विषय है।ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप के दौर में मामला जांच का विषय है।जिले के वरीय पदाधिकारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

