Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा में डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, बकरी चराने के दौरान नहाने लगे बच्चे
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा में डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, बकरी चराने के दौरान नहाने लगे बच्चे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा में डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, बकरी चराने के दौरान नहाने लगे बच्चे
    गढ़वा. झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है. डूबने वाले बच्चों की उम्र सात से 13 साल के बीच है. बच्चों के डूबने की यह घटना नया खाड़ स्थित बभनी खाड डैम में घटी है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने बच्चों को डूबने के दौरान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन जब तक उन तक मदद पहुंची, तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है.

     

     

     

    यह है पूरा घटनाक्रम

    जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे डैम के आसपास के रहने वाले थे. वे सभी सुबह से ही डैम के नजदीक बकरी चराने गए हुए थे. इसी दौरान तीनों बच्चे डैम में नहाने उतर गए. बच्चों को डैम की गहरायी का अंदाजा नहीं रहा. नहाते-नहाते वे डैम के गहरे हिस्से में चले गए. बच्चों को डूबता देख स्थानीय महिला ने शोर मचाया. महिला की शोर सुन कर आसपास के लोग डैम पहुंचे और बच्चों को बचाने की कोशिश की. पर वे सफल नहीं हो सके. बच्चों की मौत डूबने से हो गयी.

     

     

     

    इन बच्चों की हुई मौत

    अंकज उरांव (7 वर्ष) – पिता मुन्ना राम – जंगीपुर नगर उंटारी थाना, सोनू उरांव (9 वर्ष) – पिता मुन्ना उरांव – कुशमाहा गढ़वा थाना, रूपा कुमारी (13 वर्ष) – पिता जवाहर उरांव – जंगीपुर.

    परिजनों का रो कर हुआ बुरा हाल

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग डैम किनारे पहुंचे. डूबे हुए बच्चों को स्थानीय लोगों ने निकाला. इस घटना के बाद डैम के नजदीक के जंगीपुर और नया खाड़ गांव में मातम छा गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस डैम में कुछ दिन पहले की छह लोगों की मौत डूबने से हो गयी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्लेन हादसा के 40 दिनों बाद अमेजन जंगल में सकुशल मिले 4 बच्चे, इनमें 1 साल का बच्चा भी शामिल, सेना ने खोजा
    Next Article महाराष्ट्र : शरद पवार का बड़ा ऐलान, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.