Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्लेन हादसा के 40 दिनों बाद अमेजन जंगल में सकुशल मिले 4 बच्चे, इनमें 1 साल का बच्चा भी शामिल, सेना ने खोजा
    Headlines

    प्लेन हादसा के 40 दिनों बाद अमेजन जंगल में सकुशल मिले 4 बच्चे, इनमें 1 साल का बच्चा भी शामिल, सेना ने खोजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्लेन हादसा के 40 दिनों बाद अमेजन जंगल में सकुशल मिले 4 बच्चे, इनमें 1 साल का बच्चा भी शामिल, सेना ने खोजा
    कोलंबिया के अमेजन के जंगलों में प्लेन क्रैश के 40 दिन बाद 4 बच्चों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है. ये सभी भाई-बहन हैं. मिलिट्री जवानों को बच्चे कोलंबिया के कैक्वेटा और गुआवियारे प्रांत की सीमा पर शुक्रवार को मिले. राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस दिन को मैजिकल डे बताया है. इन बच्चों की उम्र 13, 9, 4 और एक साल है. राष्ट्रपति ने मिलिट्री के जवानों के साथ इन बच्चों की तस्वीरें भी शेयर कीं.

     

     

     

    हादसा 1 मई को हुआ था. इस हादसे में पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें इन बच्चों की मां भी शामिल थी. हादसे के बाद चारों बच्चे लापता हो गए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलंबिया सरकार और मिलिट्री ने बच्चों के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन होप शुरू किया था. सेसना 206 प्राइवेट प्लेन था और इसमें बच्चों समेत 7 लोग सवार थे.

    जंगल के ऊपर हेलिकॉप्टर से सुनाई थी बच्चों की दादी की आवाज

    हादसे के बाद सरकार और मिलिट्री ने होप ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान जंगल से बच्चों का सामान बरामद किया गया था. इसमें कैंची, दूध की बोतल, हेयर-टाई और टेम्पररी शेल्टर शामिल था. इसके अलावा कई जगहों पर बच्चों के पैरों के निशान भी नजर आए थे. सर्चिंग के दौरान मिलिट्री हेलिकॉप्टर से बच्चों की दादी की आवाज में एक रिकॉर्डेड मैसेज भी सुनाया गया था, जिससे बच्चे एक जगह रुक जाएं या कोई सिग्नल दे सकें.

     

     

     

     

    16 दिन बाद मिला था प्लेन का मलबा, बच्चे लापता थे

    अधिकारियों ने बताया, 1 मई को प्लेन अराराक्वारा से सैन जोस डेल ग्वावियारे जा रहा था. इसी बीच क्रैश हो गया था. हादसे के 16 दिन बाद यानी 16 मई को प्लेन का मलबा मिला था. हमें मलबे में पायलट समेत 3 शव मिले थे. इनमें से एक शव रानोक मुकुटुय नाम की महिला का था. ये ही 4 बच्चों की मां थी.

    अफसर ने बताया, सैन जोस डेल ग्वावियारे शहर कोलंबिया अमेजन इलाके का मुख्य शहर है. यहां सड़कें काफी कम हैं, इसलिए लोग छोटे प्लेन से आना-जाना करते हैं. सेसना 206 के पायलट ने इंजन में खराबी होने की सूचना दी थी, जिसके कुछ मिनट बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया था. वहीं, अमेजन के जंगलों में 131 फीट लंबे पेड़ होने की वजह से जवानों को रेस्क्यू एंड सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थीं.

     

     

     

     

    100 से ज्यादा जवान शामिल थे सर्च ऑपरेशन में

    सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में 100 से ज्यादा जवान शामिल थे. मिलिट्री के एयरप्लेन्स और हेलीकॉप्टर भी बच्चों की तलाश में जुटे हुए थे. स्निफर डॉग्स की भी मदद ली गई थी. सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, प्लेन क्रैश होने के बाद बच्चे मदद मांगने के लिए वहां से निकल गए थे. हालांकि, बच्चे इतने दिनों तक कैसे बचे रहे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंघिया प्रखण्ड मुख्यालय आने वाले आम जनता सुरक्षित नही है
    Next Article गढ़वा में डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, बकरी चराने के दौरान नहाने लगे बच्चे

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.