Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बखरी थाना क्षेत्र में फेसबुक पर फोटो पोस्ट को लेकर मारी गोली, दंपति घायल – आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से खेल पटना बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बखरी थाना क्षेत्र में फेसबुक पर फोटो पोस्ट को लेकर मारी गोली, दंपति घायल – आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बखरी थाना क्षेत्र में फेसबुक पर फोटो पोस्ट को लेकर मारी गोली, दंपति घायल – आरोपी गिरफ्तार

    *घायल पति-पत्नी का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है*

    *बखरी-बेगूसराय।*
    थाना क्षेत्र के मौजी थाना सिंह वार्ड-05 में फेसबुक पर फोटो पोस्ट को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना शनिवार देर रात करीब 2 बजे की है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
    जानकारी के अनुसार घायल छोटू कुमार अपनी ससुराल मौजी थाना सिंह आया हुआ था। करीब 6 माह पूर्व उसकी पत्नी का फोटो आरोपी जितेन्द्र कुमार द्वारा फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया गया था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में जितेन्द्र कुमार ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर सोये अवस्था में दंपति पर फायरिंग कर दी।
    घटना की सूचना पर एसडीपीओ कुंदन कुमार एवं बखरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL टीम को बुलाया गया।
    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र कुमार, पिता मकेशर यादव, निवासी मौजी थाना सिंह वार्ड-05 को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में बखरी थाना कांड सं. 371/26 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान ने किया पशु अस्पताल में किया औचक निरीक्षण*
    Next Article Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    Related Posts

    बहुप्रतीक्षित सिमरिया-मोकामा नया डबल ट्रैक पुल चालू, 2400 करोड़ की परियोजना पर दौड़ी रेल

    October 5, 2026

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    October 5, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहुप्रतीक्षित सिमरिया-मोकामा नया डबल ट्रैक पुल चालू, 2400 करोड़ की परियोजना पर दौड़ी रेल

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    एसआईआर को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में संजीव सरदार ने सुनी जनता की समस्याएं

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने की मजबूर

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.