Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइकिल पे संडे देश के लिए अनोखा अभियान: श्याम कुमार। बीहट।यदुनंदन।
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    साइकिल पे संडे देश के लिए अनोखा अभियान: श्याम कुमार। बीहट।यदुनंदन।

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साइकिल पे संडे देश के लिए अनोखा अभियान: श्याम कुमार। बीहट।यदुनंदन।
    साइकिल पे संडे अभियान की 625 वीं यात्रा बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या एक स्थित बाबा स्थान तक की यात्रा आयोजित की। स्वच्छता ही सेवा के सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट से आयोजित यह यात्रा राजवाड़ा होते हुए नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या एक स्थित बाबा स्थान पहुंची। जहां पर साइकिल पे संडे यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। नगर परिषद बरौनी के स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार, मुख्य पार्षद संजीव कुमार और वार्ड संख्या 24 के पार्षद कुमार गौतम के द्वारा किया गया। साइकिल पे संडे के यात्रियों और आगत अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र भेंट कर किया। इस अवसर पर 624 वें रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया। जबकि कला संस्कृति विभाग बेगूसराय की ओर से बेगूसराय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी द्वारा अभियान के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा की बेगूसराय, बिहार और देश का यह अनोखा अभियान है जो निरंतरता का अभियान बन चुका है।यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि साइकिल पे संडे अभियान से जिले और राज्य को एक नई पहचान मिलने जा रही है। वहीं बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि साइकिल पे संडे अभियान लोगों को जागरुक कर रही है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बीहट अवनीश कुमार ने कहा कि साइकिल पे संडे अभियान से बहुत कुछ सीखने को मिलता है आने वाले दिनों में इस अभियान को बरौनी नगर परिषद के सहयोग से और सुंदर बनाया जाएगा।यात्राओं के माध्यम से इसे विस्तृत रूप दिया जाएगा। मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि बरौनी नगर परिषद में भी अभियान और बेहतर रूप लें इसके लिए हम स्थानीय युवाओं के साथ प्रयास करेंगे। बरौनी नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार ने अभियान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि सब लोगों को इस अभियान में सहयोग करते हुए बिजली, पानी और पेड़ बचे इसके लिए प्रयास करे। वार्ड पार्षद और अभियान के वरिष्ठ साथी कुमार गौतम ने कहा कि साइकिल पे संडे निरंतर काम कर रही है और इसके लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग और विश्वास जरूरी है। यह कार्यक्रम संयोजक डॉ कुन्दन कुमार द्वारा किया गया। मौके पर बीहट नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार, समाज सेवी हेमंत कुमार, अंश राज, पत्रकार हरेराम कुमार, प्रेम कुमार, सुमित कुमार, मो मिराज सहित अन्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद भारती, अभियान की रूपरेखा अंशु कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सुजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर अभियान के सदस्य अभिनव कुमार, शुभम कुमार, गोविंद कुमार, सोनू पाठक, राजकुमार, शिव कुमार, विष्णुदेव भारती, कन्हैया, मुकेश कुमार, राजा कुमार, नीतीश कुमार, श्याम, चंदन, परमजीत, किशन, सन्नी कुमार, नक्ष, लक्ष्मी, महिमा सहित सैकड़ों साइकिल यात्री और आमजन उपस्थित थे। जिन्हें मिशन हरियाली नूरसराय की ओर से फलदार पौधे वितरित किए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुखिया अजीमुद्दीन के निधन पर शोक।सांवत के पूर्व मुखिया अजीमुद्दीन नहीं रहे।दो दशक से अधिक समय
    Next Article बारह वर्षों से मानदेय में वृद्धि नहीं होने से धरना-प्रदर्शन को मजबुर न्यायमित्र

    Related Posts

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    November 18, 2026

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    November 18, 2026

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में प्रबंध समिति का गठन, विधायक अभिषेक आनंद बने अध्यक्ष

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.