बारह वर्षों से मानदेय में वृद्धि नहीं होने से धरना-प्रदर्शन को मजबुर न्यायमित्र
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो अशोक कुमार ठाकुर
शनिवार को बिहार राज्य ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ पटना, बेगूसराय जिला की बैठक जिला वकील संघ के हीरा बाबु हाॅल में न्यायमित्र विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। राज्य स्तरीय 5,6, एवं 7 अक्टूबर को पटना के गर्दनीबाग में होने वाले धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए उपस्थित दर्जनों न्यायमित्र अपना-अपना सहमति दिये। सरकार द्वारा बारह वर्षों से न्यायमित्र को मात्र सात हजार रूपए मासिक फीस दिया जा रहा है जबकि बारह वर्षों में मंहगाई आसमान से भी ऊपर जाने के लिए सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ा है।संघ के राज्य स्तरीय पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों को फीस में सम्मानजनक वृद्धि करने के लिए अनुनय-विनय कर निवेदन पत्र प्रत्यक्ष एवं ई-मेल के माध्यम से समय-समय पर सैकड़ों बार दिया गया, लेकिन सरकार न्यायमित्र के मानदेय में वृद्धि करना न्यायोचित नहीं समझा ,मजबुरन सरकार को जगाने एवं अपनी सम्मानजनक उचित मांगों को लेकर न्यायमित्रों को धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबुर होना पड़ा और 07 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पर आम सहमति बनी।बैठक में मंजू कुमारी, अनुराधा कुमारी, अशोक कुमार ठाकुर,कौशल ठाकुर,शशि ठाकुर,राम शरण दास नारायण साह,सुनील सिन्हा, चन्द्र भूषण मिश्र, संतोष मिश्रा,राम दुलारू पासवान, बिपीन कुमार, अमरजीवी कुमार,श्रीओम कुमार,हीरा कुमार, एवं अन्य दर्जनों न्यायमित्र उपस्थित थे।

