Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25 बरस का सफर-कोरबा बना ऊर्जा राजधानी, 8 हजार मेगावाट बिजली से रोशन हो रहा देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    25 बरस का सफर-कोरबा बना ऊर्जा राजधानी, 8 हजार मेगावाट बिजली से रोशन हो रहा देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25 बरस का सफर-कोरबा बना ऊर्जा राजधानी, 8 हजार मेगावाट बिजली से रोशन हो रहा देश

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवधि के दौरान कोरबा में बिजली और कोयला उत्पादन के क्षेत्र में रिकार्ड प्रगति हुई है। जिले में सरकारी और निजी क्षेत्र के बिजली प्लांट की बदौलत देश दुनिया के मानचित्र में कोरबा जिले की एक अलग पहचान बनी है। कोरबा में आज राज्य पावर कंपनी के अलावा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बिजली प्लांटो से लगभग 8 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। कोयला उत्पादन में भी कोरबा जिले की अपनी विशेष पहचान बनी है।

     

    एक नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ तब इस नवोदित प्रदेश के लिए आगे का सफर काफी चुनौतियों से भरा था। अपने 25 वर्षों के सफर में प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास का कीर्तिमान बनाया है। कोरबा जिले में होने वाले बिजली व कोयला उत्पादन के चलते भी प्रदेश ने विकास की ऊंचाइयों को और छुआ है। जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ तब राज्य बिजली कंपनी के प्लांटों की उत्पादन क्षमता लगभग 1780 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 2840 मेगावाट हो गई है।

     

    बीते 25 वर्षों के दौरान कोरबा में पावर कंपनी के एक नए बिजली प्लांट और विस्तार यूनिट की स्थापना हुई। वर्ष 2008 में डीएसपीएम की 500 मेगावाट प्लांट की स्थापना हुई और वर्ष 2013 में एचटीटीपी के 500 मेगावाट विस्तार प्लांट की भी स्थापना हुई। इसी तरह 2016 में जांजगीर के मड़वा में एक हजार मेगावाट के एक अन्य संयंत्र की स्थापना से कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता और भी बढ़ गई।

     

    *कोरबा के कोयले से पूरी हो रही देश की ऊर्जा ज़रूरतें, कई राज्य हो रहे रोशन*

    जिले में पावर सेक्टर के साथ ही कोल सेक्टर में भी काफी प्रगति हुई है। कोयला क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के दौरान लगभग 25 वर्ष पहले एसईसीएल के कोयला खदानों की उत्पादन क्षमता लगभग 60 मिलियन टन थी।

     

    इसमें से कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की खदानों से ही लगभग 40 मिलियन टन कोयले का उत्खनन होता था। लेकिन वर्तमान में कोरबा क्षेत्र, कुसमुंडा, दीपका और गेवरा की खदानों की उत्पादन क्षमता बढ़कर 160 मिलियन टन से अधिक हो गई है। यहां के खदानों से निकलने वाले कोयले से ही

    25 बरस का सफर-कोरबा बना ऊर्जा राजधानी 8 हजार मेगावाट बिजली से रोशन हो रहा देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन नए इनर व्हील क्लबों की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विज़िट गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न
    Next Article जमशेदपुर में सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत की कोर कमेटी की बैठक संपन्न

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.