Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन नए इनर व्हील क्लबों की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विज़िट गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तीन नए इनर व्हील क्लबों की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विज़िट गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन नए इनर व्हील क्लबों की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विज़िट गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता, सृजन और मेराकी (E-Club) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित फर्स्ट जॉइंट जनरल बॉडी मीटिंग एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती रश्मि जी की ऑफिशियल विज़िट अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन IPP सारिका सिंह ने किया।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत मेराकी क्लब की एडिटर प्राची राजे के मनमोहक कथक नृत्य से हुई, जिसने पूरे माहौल को ऊर्जा और सौंदर्य से भर दिया। तत्पश्चात तीनों क्लबों की अध्यक्षा — रीपा दत्ता (अस्मिता), एकता मिश्रा (सृजन) और सोनू कुमारी (मेराकी) — ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

     

    दीप प्रज्वलन के पश्चात इनर व्हील प्रार्थना पुष्पा सिंह, सविता सिंह और अनुराधा दुबे द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती रश्मि जी ने तीनों क्लबों के समाजसेवी प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया।

     

    अस्मिता क्लब ने छात्राओं को साइकिल और महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया, सृजन क्लब ने व्हीलचेयर दान एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया, वहीं मेराकी क्लब ने छात्राओं को शैक्षणिक सहयोग और सर्वाइकल वैक्सीन स्पॉन्सरशिप दी।

     

    तीनों क्लबों की सचिवाएँ — सुनीता सेठ, रीना शर्मा और बीनू कुमारी — ने अपनी सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि एडिटर्स अंजुला सिंह, प्राची राजे और सुमिता विश्वास द्वारा तैयार की गई ई-बुलेटिन का लोकार्पण भी किया गया।

     

    सृजन क्लब की उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का परिचय कराया। अपने प्रेरक संबोधन में श्रीमती रश्मि जी ने तीनों नए क्लबों की कार्यशैली, समर्पण और समाजसेवा की सराहना की।

     

    तीनों क्लबों की ओर से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

     

    इस अवसर पर ACM अलकानंदा बक्शी, PDC अरुणा तनेजा, प्रेसिडेंट मीना मुखर्जी, CGR नविता प्रसाद, नेहा गुप्ता, ज्योति भगत सहित कई वरिष्ठ सदस्य एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने फेलोशिप डिनर का आनंद लिया।

    तीन नए इनर व्हील क्लबों की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विज़िट गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article 25 बरस का सफर-कोरबा बना ऊर्जा राजधानी, 8 हजार मेगावाट बिजली से रोशन हो रहा देश

    Related Posts

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.