Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 21 अगस्त को 5 हजार किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया जायेगा:पूजा सिंघल
    Breaking News झारखंड

    21 अगस्त को 5 हजार किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया जायेगा:पूजा सिंघल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2019Updated:August 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत किसानों को राष्ट्रीय मानक के आधार पर जिला स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत लगभग 14 लाख कार्ड लाभुकों के बीच वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2019 को टाना भगत स्टेडियम में 5 हजार किसानों के बिच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर 350 मिट्टी के डॉक्टरों को पहचानपत्र निर्गत किये जाएंगा साथ ही 120 मृदा परीक्षक एवं 120 रियेज्न्ट रिफिल का भी वितरण किया जायेगा। श्रीमती सिंघल आज सूचना भवन में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के संबंध में मीडिया को संबोधित कर रही थी।

    *मिनी लैब महत्वपूर्ण योगदान*

    इस अवसर पर कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि कृषकों को डोर स्टेप पर निशुल्क मृदा विश्लेषण की सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार के वर्ष 2018 में 1864 मिनी लैब एवं मिनी लैब का 2600 अतिरिक्त रिफिल उपलब्ध कराया गया था। मृदा स्वास्थ्य कार्ड को तीव्र गति से कृषकों के बीच उपलब्ध कराने हेतु मिनी लैब महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। मिनी लैब को सुगमता एवं दक्षता पूर्वक संचालित करने हेतु राज्य के प्रत्येक पंचायत में दो-दो प्रशिक्षित महिला समूह के सदस्य/ आर्य मित्र/ कृषक मित्र को प्राथमिकता के आधार पर सम्बद्ध किया जा रहा है। जिसे बोलचाल की भाषा में *मिट्टी के डॉक्टर* नाम दिया गया है।
    श्रीमती सिंघल ने बताया कि इस योजना में कृषकों के खेतों से मिट्टी का नमूना का संग्रहण ग्रिडवार किया जा रहा है। ग्रिड के कमपोजिट सॉइल सैंपल का संग्रहण करते हुए ग्रीड अंतर्गत सभी कृषकों को मृदा विश्लेषण के उपरांत मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।

    *मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद*

    श्रीमती सिंघल बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। राज्य में बहुत से ऐसे किसान हैं जो यह नहीं जानते कि अधिकतम उपज प्राप्त करने के लिए फसलों का पोषण किस प्रकार से किया जाना चाहिए। वे अपने अनुभव से फसल उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास करते हैं, फसल उत्पादन कम होने पर वे यह नहीं जानते कि मिट्टी की हालत को कैसे सुधारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मृदा के विश्लेषण द्वारा मिट्टी की गुणवत्ता का अध्ययन करके एक अच्छी फसल प्राप्त करने हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड द्वारा फसलवार रासायनिक जैविक जीवाणु खाद तथा मृदा सुधार को जैसे चुना डेलामाइट आदि का समन्वित एवं संतुलित प्रयोग के बारे में मिट्टी के डॉक्टरों द्वारा जानकारी दी जाती है जिससे कृषक अपने उत्पादों में गुणवत्ता एवं वृद्धि प्राप्त कर सकें।

    *इस अवसर पर कृषि निदेशक श्री छवि रंजन, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग श्री मंजुनाथ भजन्त्री एवं अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक रविंद्रनाथ ने फतेहपुर में 33/11 kv का विद्यु शक्ति उपकेंद्र/ पावर हाउस का किया शिलान्यास
    Next Article मानगो आजसू के अध्यक्ष बने अजय उपाध्याय

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.