Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 दिसंबर को स्मॉल बिजनेस डे की मेजबानी करेगा Amazon
    Business Headlines

    12 दिसंबर को स्मॉल बिजनेस डे की मेजबानी करेगा Amazon

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन इंडिया ने रविवार को कहा कि वह 12 दिसंबर को स्मॉल बिजनेस डे के चौथे एडिशन की मेजबानी करेगी. एसबीडी (SBD) की शुरुआत 12 दिसंबर 2020 की आधी रात से होगी और वह उस दिन रात 11:59 तक चलेगा.

    स्मॉल बिजनेस डे एक विशेष रूप से तैयार किया गया ऑनलाइन आयोजन है, जहां ग्राहकों को स्टार्टअप, महिला एंटरप्रेन्योर, कलाकारों और बुनकरों, लोकल दुकानदारों से खरीदारी करने का मौका मिलेगा. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पहल का मकसद इन छोटे व्यवसायों की मदद करना है, ताकि उनके कारोबार में तेजी बनी रहे.

    छोटे और सूक्ष्म व्यवसायों से खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए अमेजन ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट पर 10 फीसदी कैशबैक की पेशकश कर रही है. इसके अलावा अमेजन ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता किया है, जिसके तहत डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट दी जाएगी. इसके अलावा एसबीडी के दौरान थोक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी विशेष छूट की पेशकश की जा रही है.

    वहीं, अमेजन ने टॉय टेक्‍नोलॉजी में इन्‍नोवेशन लाने और माननीय प्रधानमंत्री के आत्‍मनिर्भर भारत मिशन को समर्थन देने के लिए 3 दिसंबर को के साथ मिलकर टॉय हैकाथॉनचैलेंज को लॉन्‍च करने की घोषणा की. टॉय हैकाथॉन देशभर के शीर्ष संस्‍थानों के युवा इनोवेटर्स को एक साथ आने और शिक्षा, मनोरंजन और सह-भागिता पर केंद्रित होकर शैक्षणिक उपकरणों का उपयोग कर बच्‍चों के लिए खिलौने डिजाइन करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्यापारियों ने दिल्ली-एनसीआर में दूध-सब्ज़ी की सप्लाई का निकाला यह तरीका
    Next Article आज का दिन- सोमवार 7 दिसंबर 2020, काल भैरव बचाते हैं आकस्मिक दुर्घटनाओं से…

    Related Posts

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    October 5, 2026

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    October 5, 2026

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.