Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज का दिन- सोमवार 7 दिसंबर 2020, काल भैरव बचाते हैं आकस्मिक दुर्घटनाओं से…
    Headlines धर्म

    आज का दिन- सोमवार 7 दिसंबर 2020, काल भैरव बचाते हैं आकस्मिक दुर्घटनाओं से…

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

    * भगवान भोलेनाथ जिस दिन भैरव के रूप में प्रकट हुए थे, उसे कालभैरव जयन्ती पुकारा जाता है और कृष्ण पक्ष की हर अष्टमी तिथि के दौरान इसे मनाया जाता है जिसे कालाष्टमी कहते हैं.

    * इस अवसर पर कालभैरव की पूजा-अर्चना से जीवन के समस्त कष्ट, नष्ट होते हैं, आकस्मिक दुर्घटनाओं से रक्षा होती है और दुष्टजनों से मुक्ति मिलती है.

    * काली माता के भक्त इस दिन काल भैरव के साथ-साथ देवी कालिका की पूजा-अर्चना-व्रत भी करते हैं. भैरव पूजा-आराधना करने से परिवार में सुख-समृद्धि के साथ-साथ स्वास्थ्य रक्षा और अकाल मौत से सुरक्षा भी होती है.

    * इस दिन काल भैरव के दर्शन-पूजा मात्र से अशुभ कर्मों से मुक्ति मिलती है, क्रूर और अकारक ग्रहों के कुप्रभाव से छुटकारा मिलता है.

    * इस अवसर पर रात्रि जागरण करके शिव परिवार की कथा सुननी चाहिए और भजन-कीर्तन करना चाहिए.

    * काल भैरव कथा का श्रवण और आरती करनी चाहिए.

    * काल भैरव की प्रसन्नता के लिए उनके वाहन श्वान… कुत्ते को भोजन कराना चाहिए.

    * इस दिन प्रात:काल पवित्र नदी-सरोवर में स्नान करके पितरों को श्रद्धांजलि देने से समस्त विघ्न समाप्त हो जाते हैं.

    * काल भैरव आराधना से अकाल मृत्यु से रक्षा होकर स्वस्थ दीर्घायु प्राप्त होती है.

    – आज का राशिफल –

    मेष राशि:- आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें पूरी आजादी मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है. वाणी पर संयम रखें नहीं तो वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है. खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टालने में कामयाब होंगे. नई संपत्ति खरीदने की योजना टाल सकते हैं.

    वृष राशि:- आज अचानक किसी अल्प यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है. व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है. आकस्मिक धन लाभ का भी संयोग है. पुराने कर्ज वापस आ सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों के लिए उन्नति का योग है.

    मिथुन राशि:- आवेश और उग्रता पर संयम रखें. स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा. आंखों संबंधी पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है. परिवारजनों के साथ या दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है. धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ सकती है.

    कर्क राशि:- आज काम को लेकर दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. आप उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे. नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं. आय में वृद्धि होगी. आकस्मिक धन मिलेगा. आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

    सिंह राशि:- नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है. उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे और यश का योग है. सहकर्मियों का भी भरपूर साथ मिलेंगे. पिता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा. संपत्ति या नये वाहन से जुडे‍ कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है.

    कन्या राशि:- आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है. मन व्याकुल और चिंता में डूबा होगा. स्फूर्ति का अभाव करेंगे. इसका असर आपके कार्य पर भी नजर आयेगा. सफलता के लिए इंतजार करना होगा. संतानो के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी.

    तुला राशि:- कार्यस्थल पर किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका है. क्रोध पर काबू रखें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. मानसिक अशांति परेशान करेगी. वैसे धन लाभ की संभावना है. छात्रों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा.

    वृश्चिक राशि:- आज अपने भविष्य के बारे में विचार करने का दिन है. कुछ नये प्रयोग काम में शुरू कर सकते हैं लेकिन अपेक्षित सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है. आपको धैर्य रखने की जरूरत है. धैर्य का फल मीठा ही मिलेगा. पत्नी से विवाद हो सकता है. यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधान रहें.

    धनु राशि:- अपने करीबी शख्स से आलोचना झेलनी पड़ सकती है. आपके आसपास के कुछ लोग आपके किसी कदम से नाराज हो सकते हैं. हालांकि, दिन के उतर्राध में हालात बदलेंगे. नौकरीपेशा जातक सावधान रहें और सीनियर अधिकारियों की नजरों में आने से बचें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

    मकर राशि:- छात्रों के आज दिन अच्छा है. विदेश में पढ़ाई की कोशिश को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है. आप अपना लक्ष्य पहचान रहे हैं और सही दिशा में हैं. घर में संपत्ति को लेकर करीबी रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है. व्यापार और निवेश के सिलसिले में लाभ का योग है.

    कुम्भ राशि:- अधिक भावुकता से बचें. इससे अस्वस्थता का अनुभव रहेगा और हानि की भी आशंका है. घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यो में आज आप व्यस्त रहेंगे. विद्याप्राप्ति के लिए दिन अनुकूल है. गहरे जल से दूर रहने की कोशिश करें.

    मीन राशि:- कानूनी दस्तावेजों या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों को लेकर विशेष सावधानी बरतें. माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता हो सकती है. आपको भी पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक लाभ की संभावना है. इस लिहाज से दिन अच्छा है. नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 दिसंबर को स्मॉल बिजनेस डे की मेजबानी करेगा Amazon
    Next Article बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाने पुलिस को बड़ी सफलता

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.