Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिल स्‍टेशन घूमने गया कपल पहुंचा होटल रूम, सोने से पहले पंखे पर गई नजर तो उड़ गए होश
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    हिल स्‍टेशन घूमने गया कपल पहुंचा होटल रूम, सोने से पहले पंखे पर गई नजर तो उड़ गए होश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिल स्‍टेशन घूमने गया कपल पहुंचा होटल रूम, सोने से पहले पंखे पर गई नजर तो उड़ गए होश
    देहरादून: अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्‍लान बना रहे हैं, और होटल बुकिंग की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है l किसी भी शहर में होटल बुक करने से पहले या वहां चेकइन करने के बाद कमरे की तहकीकात अच्‍छे से कर लें l ऐसा इसलिए कि कहीं कमरे या वॉशरूम में कोई कैमरा तो नहीं रखा गया है l उत्तराखंड के टिहरी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है l दुनियाभर में झील और बांध के लिए प्रसिद्ध टिहरी के एक होटल में हिडन कैमरा लगा था l दिल्ली के पर्यटकों ने पुलिस के इसकी शिकायत की हैै l जिसके बाद पुसिल ने होटल में छापा मारा l इस दौरान पुलिस टीम हैरान रह गई, उन्हें कमरे में लगे पंखे के अंदर हिडन कैमरा मिला l विस्‍तार से जानिए पूरा मामला
    सोने की तैयारी में था कपल, पंखा चलाया तो हुआ ऐसा

    प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर से नई टिहरी घूमने आई एक महिला पर्यटक व उसके दोस्त एक होटल में ठहरे हुए थे l उन्होंने बताया कि कल रात जब वह सोने की तैयारी कर रहे थे तो उन्होंने पंखे का स्विच ऑन किया लेकिन वह नहीं चला l तभी उनकी नजर पंखे पर एक लाइट इंडिकेटर पर पड़ी l उन्होंने जब इसकी तहकीकात की तो वहां एक वायरलेस कैमरा लगा मिला l उन्होंने बताया कि इस घटना से वह सहम गए और जानकारी देने के लिए होटल के रिसेप्शन पर गए लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला l इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी
    ऑनलाइन बुक किया था होटल

    जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को गाजियाबाद से दो युवक और तीन युवतियां टिहरी घूमने आए थे l इन लोगों ने बसंत पैलेस होटल में ऑनलाइन दो कमरे बुक कराए थे l युवकों को रात को पंखे के सामने बार-बार कोई लाइट जलती दिखी l जिसपर उन्हें शक हुआ कि कमरे में छत पर लगे पंखे पर खुफिया कैमरा लगा हो सकता है l आपको बता दें कि होटल बसंत पैलेस नई टिहरी का पुराना होटल है l ऐसे में अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि होटल में इससे पहले भी कहीं लोगों के हिडन कैमरे से वीडियो न बनाए गए हों l ग्राहकों की निजता भंग करने के इस मामले में होटल मालिक लक्ष्मी प्रसाद भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है l
    ऐसे चेक करें कहीं आपके होटल रूम में तो नहीं लगा कैमरा

    जब आप रूम में जाए तो सभी लाइट्स बंद करके पूरे रूम की ठीक से जांच-परख कर लें कि कहीं कोई रेड लाइट या फिर कोई ग्रीन लाइट तो नहीं जल रही है l रूम में इस बात का ध्यान रखें कि कहीं रूम के दरवाजे के हुक या हैंडल, पंखे के अंदर कोई कैमरा तो नहीं छुपा है l कमरे में अगर कोई आवाज आ रही है तो ध्यान लगाकर सुनें क्योंकि हिडन कैमरा में कुछ मोशन सेंसिटिव होते हैं जो खुद ब खुद ऑन हो जाते है
    शीशे के पीछे हो सकता है कैमरा

    रूम या ट्रायल रूम के शीशे में कोई कैमरा छिपा तो नहीं इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले शीशे में एक ऊंगली रखें, अगर शीशे में रखी ऊंगली और शीशे में दिख रही उंगली के बीच में अंतर या गैप नहीं रहता है तो समझ लें कि शीशा ओरिजनल है, और अगर आपकी ऊंगली और शीशे में दिख रही उसकी ऊँगली के बीच गैप रहता है तो यानि शीशे के पीछे आपका सबकुछ दिख रहा है और संभवत: वहां कैमरा है, जोकि सब रिकॉर्ड कर रहा है
    हिडन कैम डिटेक्टर का इस्तेमाल करें

    हिडन कैम डिटेक्टर बहुत उपयोगी है क्योंकि ये डिटेक्टर कहीं भी छिपे हुए कैमरा को खोज लेते हैं l आपका स्मार्टफोन भी हिडन कैमरा का पता लगाने में हेल्प कर सकता है l इसमें बॉडीगार्ड या हिडन कैमरा डिटेक्टर एप को डाउनलोड करें और जैसे ही इसे ऑन करके आप अपने स्मार्टफोन को रूम में घुमाएंगे तो रेड कलर का निशान ब्लिंक दिखने लगें तो समझ लें कि रूम में कैमरा छिपा है l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article हूल दिवस वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन – युवा कांग्रेस

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.