Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर बूथ पर कमल खिलाने को तैयार रहें कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हर बूथ पर कमल खिलाने को तैयार रहें कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा की कामकाजी बैठक में बनाई गयी चुनावी रणनीति, मोदी है तो मुमकिन है के बुलंद नारों से चुनावी समर में उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता

    ● हर बूथ पर कमल खिलाने को तैयार रहें कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश
    ● मोदी सरकार के विकास और भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से डरकर विपक्ष ने बनाया महागठबंधन : सांसद विद्युत
    ● विपक्ष को हर मोर्चे पर ज़वाब देने में सक्षम है जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ता : दिनेश
    ● झारखंड के चौदह लोकसभा सीटों के सभी बूथों पर खिलेगा कमल : शुक्ल
    ● चुनाव में महिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मेनका

    मोदी और रघुवर सरकार की विकास तथा भाजपा की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लहर से घबराकर विपक्षी पार्टियां महागठबंधन बनाने को मज़बूर हैं। यूपीए के शासन में स्कैम और घोटाले की खबरें अखबारों में होती थी वहीं मोदी जी के नेतृत्व में राजग गठबंधन की सरकार तेज़ विकास के लिए सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। उक्त बातें जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो ने गोलमुरी के राजेंद्र भवन में संपन्न भाजपा के कामकाजी बैठक में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सांसद ने कहा कि 2014 में जो मोदी लहर थी वह 2019 में और भी प्रचंड रूप ले चुकी है। महागठबंधन से पीएम कैंडिडेट कौन होगा अबतक पराजय के भय से नामों की घोषणा नहीं कर रहें। कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी दीपक प्रकाश ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि वे अपार बहुमत से सांसद प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने के लिए हर बूथ पर कमल खिलाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि विपक्ष को हर मोर्चे पर ज़वाब देने को भाजपा कार्यकर्ता सक्षम हैं। कहा कि दो वर्ष पूर्व से ही महानगर भाजपा की बूथ कमिटियां तैयार है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने दावा किया कि सूबे की चौदह लोकसभा सीटों के सभी बूथों पर कमल खिलेगा। पोटका की विधायक मेनका सरदार ने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योजनाएं लागू किये हैं। कहा कि युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार करेंगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तथा संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया। बैठक के दौरान विशेष रूप से सांसद विद्युतवरण महतो,मेनका सरदार,प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश,प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव,मनोज कुमार सिंह,रमेश हांसदा,भरत सिंह,पूर्ब जिला अध्यक्ष ब्रम्हदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबु तिवारी,विनोद सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव,नंदजी प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,विद्यायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,चितरंजन वर्मा,पूर्बी के संयोजक संजीव सिंह,पश्चिम के संयोजक मुकुल मिश्रा,जुगसलाई के बिमल जालान, पोटका से उत्तम भगत,जिला पदाधिकारी में संदीप मिश्रा,बारी मुर्मू,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की,बिमल कांत झा,अरुण मिश्रा,शिखराय चौधरी,परेश मुखी,अंकित आनंद,दीपक पारिख,अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,बिमल बैठा,काजू सांडिल्य,गोपाल जायसवाल,मोचीराम बाउरी, मंडल अध्यक्षो में प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, दीपक झा,रमेश नाग,संतोष ठाकुर,श्रीराम प्रसाद,चुन्नू भूमिज,सुरंजन राय,राजेश साव,अमरेंद्र पासवान,परेश दत्ता,मंटू चरण दत्ता,कृपा सिंधु महतो,सुशील चंद्र महतो,पिंटू सारंगी,संजीव भगत,अनमोल वर्मा,संजय सिंह,संदीप शर्मा,हेमेंद्र जैन,तनवीर हसन,विक्रम चंद्रकार,त्रिदेव चटराज आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article उनका विरोध नीतियों से है वह किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं रखते:शत्रुघ्न सिन्हा 
    Next Article हेडलाइन्स राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.