Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस: गुलाम नबी आजाद
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हरियाणा में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस: गुलाम नबी आजाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में लग गईं हैं. सभी पार्टियां हर राज्य में अपनी-अपनी स्थिति को लेकर रणनीति बनाने में लग गई हैं. इस, बीच कांग्रेस महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को स्पष्ट किया है कि हरियाणा में उनकी पार्टी किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की हरियाणा के लिए तय समन्वय समिति की घोषणा करते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं. इस समिति का अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बनाया गया है. कांग्रेस महासचिव आजाद ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमेटी की कल (मंगलवार) बैठक होगी और हरियाणा के सभी नेता एक साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पार्टी कोई गठबंधन भी नहीं करेगी. पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े तो फायदा होगा. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, “देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं. अगर हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीट पर बीजेपी हारेगी. राहुल गांधी इसपर विचार करें.” गौरतलब है कि आप का हरियाणा में मजबूत आधार नहीं है और पार्टी राज्य में प्रवेश की कोशिश कर रही है. इंडियन नेशनल लोकदल में फूट के बाद जेजेपी का दिसंबर में गठन हुआ था. जेजेपी ने जींद विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था. उप चुनाव में आप ने जेजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया था. ससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को भी समन्वय समिति की घोषणा की थी लेकिन कुछ ही समय में इसे वापस ले लिया गया था. माना जा रहा है कि समिति में नामों को लेकर कुछ बड़े नेताओं में नाराजगी थी. इस पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में आजाद ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी. उन्होंने कहा कि ने समन्वय समिति की मंगलवार को बैठक होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली पर 20 से 24 मार्च तक बंद रहेंगे बैंक
    Next Article हेडलाइन्स राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.