नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां चार युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक महिला मेकअप आर्टिस्ट को जमीन पर पटक कर डंडों से पीटा औऱ उसके बाल खींचकर लात-घूंसे भी बरसाई. मिली जानकारी के अनुसार मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित वीनस यूनिसेक्स सैलून का है. यहां एक बिहार के पटना की रहने वाली 24 वर्षीय यूनिसेक्स सैलून में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी. दो महीने से सैलरी न मिलने के कारण महिला ने काम छोड़ दिया औऱ जब उसने सैलून मालिक से अपनी सैलरी मांगी तो आरोपित सैलून मालिक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे अंदर कमरे में खींच लिया और रेप का प्रयास किया औऱ उसकी टी-शर्ट भी उतार दी. खुद को बचाने के लिए जब महिला वहां से भागी तो आरोपितों ने उसे घेर लिया और उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया. इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो आरोपियों ने डंडे और लात-घूसों से उक्त महिला की बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहां मौजूद लोगों ने लड़की को उनके चुंगल से बचाया. इस दौरान भीड़ में से ही किसी ने इसका विडियो बना लिया, जो रविवार को वायरल हो गया. हालांकि इसके बारे में मीडिया और पुलिस को सोमवार को पता चला. इस मामले में पुलिस पर भी धमकी देने व तहरीर बदलवाने का आरोप लगा है. सोमवार को इस केस में पुलिस ने सैलून मालिक को गिरफ्तार कर लिया. तीन अन्य आरोपित फरार हैं.
सैलरी मांगने पर युवती को मालिक ने डंडे और लात-घूसों से पीटा
Previous Articleझामुमो की जीत से ही आदिवासी रह सकते हैं सुरक्षित : हेमंत-बाबूलाल
Next Article नालंदा, बक्सर, जहानाबाद, पटना में नहीं दिख रही भाकपा
