Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद तो महज़ औपचारिकता, मैं तो जरूरतमंदों का बेटा और भाई बनकर सेवा करता रहूंगा : विद्युत वरण महतो
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    सांसद तो महज़ औपचारिकता, मैं तो जरूरतमंदों का बेटा और भाई बनकर सेवा करता रहूंगा : विद्युत वरण महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद तो महज़ औपचारिकता, मैं तो जरूरतमंदों का बेटा और भाई बनकर सेवा करता रहूंगा : विद्युत वरण महतो

    जमशेदपुर संसदीय सीट पर तीन लाख से अधिक वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज़ करने के बाद लगातार दूसरी बार सांसद बनें विद्युत वरण महतो ने जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग, एनडीए गठबंधन दलों के समर्थन और लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्यार के बदौलत यह मुमकिम हो सका है। उन्होंने देर शाम मीडिया में बयान ज़ारी कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम रघुवर दास के परस्पर सहयोग और मार्गदर्शन तथा पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, मंत्री सरयू राय, विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू , रामचंद्र सहिस और पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं का लगतार सहयोग मिलने का यह प्रतिफल रहा कि क्षेत्र में अनेकों उल्लेखनीय विकास कार्यों को संपादित किया जा सका। उन्होंने दुबारा विश्वास जताने के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि आगामी वर्षों में जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल हब और एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ करना उनकी प्राथमिकताओं में होगी। श्री महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हमने अच्छा टीम वर्क किया। संयोजक मुरलीधर केडिया और चुनाव अभिकर्ता जितेंद्र नाथ मिश्रा के मार्गदर्शन में चुनाव संचालन सफ़ल रहा। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत पूरी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष आनंद हेंब्रम, लोजपा जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दिए। मतगणना के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो कार्यकर्ताओ के संग मुस्तैद रहें।

    ● वंदेमातरम और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा एनडीए का कुनबा

    जमशेदपुर संसदीय सीट के लिए मतगणना के दौरान को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर के बाहर हज़ारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान एनडीए गठबंधन दल से जुड़े आजसू, जदयू, लोजपा के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहें। पार्टी कार्यकर्ता सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल के बाहर शिविर के समक्ष डटे रहें। वहीं सुबह आठ बजे से गिनती शुरू होते ही शुरुआती राउंड से ही विद्युत वरण महतो ने जो बढ़त बनाई वो अंतिम चक्र तक कायम रही। जनता ने दिल खोलकर भारतीय जनता पार्टी को वोट किया। यही कारण रहा कि विद्युत वरण महतो ने तीन लाख से अधिक वोटों की रिकॉर्ड जीत दर्ज़ की। मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह सांतवें आसमान पर दिखा। वहीं मोदी लहर के अलावे हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के रंग में कार्यकर्ता सराबोर नज़र आये। सुबह आठ बजे से ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच भगवा होली खेलनी शुरू कर दी थी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर और लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया। मतगणना के दौरान वंदेमातरम और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा माहौल उत्साहित रहा। ज्यों ज्यों सूरज चढ़ता गया वैसे वैसे कार्यकर्ताओं का उत्साह भी पूरे उफ़ान पर था। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं, पार्टी के बड़े नेताओं समेत महिला कार्यकर्ता भी जश्न मनाते दिखें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी बधाई
    Next Article जनता का जनादेश उन्हें स्वीकार : चंपाई

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.