Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शपथ लेने से पहले मोदी ने गांधीजी और अटलजी को दी श्रद्धांजलि, शहीदों को किया नमन
    Breaking News राष्ट्रीय

    शपथ लेने से पहले मोदी ने गांधीजी और अटलजी को दी श्रद्धांजलि, शहीदों को किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. शाम लगभग 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथग्रहण को लेकर राष्ट्रपति भवन में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आज सुबह नरेंद्र मोदी राजघाट और अटल समाधि पहुंचे. जहां उन्होंने महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को नमन किया. वॉर मेमोरियल पर पीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, तीनों सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे 2014 की तरह ही इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रीमंडल का शपथग्रहण मेगा इवेंट होने वाला है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 6000 मेहमानों को न्यौता दिया गया है. बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होंगे. इसके अलावा सांसदों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्यौता दिया गया है. राष्ट्रपति भवन परिसर में होने वाले भव्य समारोह में देश और दुनिया के राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी के साथ ही, लगभग 8 हज़ार मेहमानों के शरीक होने की संभावना है. BIMSTEC देशों के नेताओं जैसे बंगलादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपला सिरीसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन म्यिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोते त्शेरिंग पहले ही अपने आने की पुष्टि कर चुके हैं. थाइलैंड से विशेष दूत ग्रिसाडा बूनरैक समारोह में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. BIMSTEC में भारत के अलावा, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान देश शामिल हैं. इस समारोह में शामिल होने के लिए सरकार ने किर्गी राष्ट्रपति और शंघाई कॉपरेशन संगठन के वर्तमान प्रमुख सूरूनबे जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनॉथ को भी आमंत्रित किया है. दोनों ही अपने आने की पुष्टि कर चुके हैं.शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई महत्वपूर्ण चेहरे दिखाई देंगे. सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों समेत विपक्ष के तमाम नेताओं को न्योता दिया गया है. इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना सीएम केसीआर और कर्नाटक सीएम एचडी कुमारस्वामी आदि शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगले एक महीने तक पार्टी के प्रवक्ता टीवी डिबेट से रहेंगे दूर: कांग्रेस का फैसला
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में आत्मदाह की कोशिश, पारिवारिक विवाद से परेशान बुजुर्ग ने लगाई आग, युवक ने बचाई जान

    June 11, 2026

    जमशेदपुर में 48 घंटे की अखंड धूनी तपस्या शुरू, विश्व कल्याण के लिए साधना में जुटा किन्नर अखाड़ा

    June 11, 2026

    कपाली में बड़ी चोरी: बंद ईंट भट्टे से लाखों के मशीन पार्ट्स गायब

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में आत्मदाह की कोशिश, पारिवारिक विवाद से परेशान बुजुर्ग ने लगाई आग, युवक ने बचाई जान

    जमशेदपुर में 48 घंटे की अखंड धूनी तपस्या शुरू, विश्व कल्याण के लिए साधना में जुटा किन्नर अखाड़ा

    कपाली में बड़ी चोरी: बंद ईंट भट्टे से लाखों के मशीन पार्ट्स गायब

    कदमा में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, मारपीट के बाद तीन राउंड फायरिंग

    बोकारो के अंबेडकर नगर में खूनी संघर्ष, नाली विवाद में आधा दर्जन लोग घायल

    लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर अनोखा जश्न, JCB पर केक काटते समय गिरे राजद नेता केदार

    जमुई बिहार “कोचिंग का सफर बना आखिरी सफर” : खैरा में हाईवा ने छात्रा को कुचला, मौत के बाद भड़का जनाक्रोश

    खगड़िया में आकाशीय बिजली का कहर, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, तीन घायल

    1.25 लाख घूस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तारः निगरानी विभाग की कार्रवाई, समस्तीपुर में शिक्षक से मांगे थे 5 लाख रुपये

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.