Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉक डाउन और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    लॉक डाउन और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 12, 2020Updated:April 12, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *स्वच्छता के साथ साथ हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का रखें विशेष ध्यान:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *लॉक डाउन और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर भुगतने होंगे गंभीर परिणाम:- उपायुक्त जामताड़ा*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने आज दिनांक 12 अप्रैल 2020 को नाला प्रखंड स्थित कुंज बोना अस्पताल आइसोलेशन सेंटर,नाला प्रखंड स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावास क्वारांटाइन सेंटर, बालिका छात्रावास कुंडहित क्वारांटाइन सेंटर का जायजा लिया।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार ने सबसे पहले कुंज बोना अस्पताल आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया साथ ही अस्पताल प्रबंधक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।उपायुक्त द्वारा कहा गया कि साफ सफाई रखें एवं समाजिक दूरियां का पालन करना अति आवश्यक है और किसी तरह की भी समस्या आती है तो त्वरित जिला प्रशासन को अवगत कराएं जिससे की समस्याओं का निदान हो सके।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन द्वारा आइसोलेशन या क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े साथ ही कहा कि समय-समय पर सभी लोगों का स्वास्थ्य जांच करते रहें एवं लोगों को जागरूक भी करें।

    उपायुक्त ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही है। लॉक डाउन आमजनों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लगाया गया है। सभी लोगों को इसका अनुपालन स्वत: करना चाहिए।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि मुख्यालय से आने के क्रम में मैंने देखा कि कई गांव में लोगों के द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर अपने गांव में आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है ऐसे ही सभी लोगों को जागरुक होकर लॉक डाउन को सफल बनाना है।

    *उपायुक्त जामताड़ा कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास क्वारांटाइन सेंटर,कुंडहित जायजा लेने हेतु पहुंचे:-*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्वॉरेंटाइन सेंटर बालिका छात्रावास निरीक्षण करने पहुंचे।

    वहां क्वॉरेंटाइन किए गए लोग दोपहर का भोजन कर रहे थे। उपायुक्त जामताड़ा द्वारा बताया गया कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए भोजन करते हुए पाया गया। साथ ही उपायुक्त द्वारा खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बालिका छात्रावास में साफ सफाई बहुत अच्छी है, पानी की व्यवस्था एवं एक मेडिकल टीम भी बैठे हुए है। साथ ही मेडिकल टीम द्वारा बताया गया कि हम लोग यहां पर रूटिंग के अनुसार सभी लोगों का चेकअप भी करते हैं तथा लोगों को किसी भी तरह की समस्याओं होने पर त्वरित समस्याओं का निदान भी किया जाता है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे कुछ लोगों से संवाद भी किया उन्होंने पूछा कि किसी प्रकार का दिक्कत तो नहीं है इसकी जानकारी ली गई। उपायुक्त ने पूछा कि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार तो नहीं है। अगर किसी को इस तरह का लक्षण दिखे तो अविलंब मेडिकल टीम एवं प्रशासन को बताएं ताकि समुचित चिकित्सा व्यवस्था किया जा सकेगा।

    मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गिरवर मिंज, इंस्पेक्टर श्री देवेश कुमार भगत, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपशिखा रवानी, पुलिस अधिकारी नंदकिशोर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    *उपायुक्त जामताड़ा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावास नाला क्वॉरेंटाइन सेंटर निरक्षण करने पहुंचे:-*

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि क्वॉरेंटाइन किए गए कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाए। खाद्यान्न सामग्री और पीने के पानी की भी जांच की गई साफ सफाई रखने के लिए सख्त निर्देश दिया गया।

    *उपायुक्त जामताड़ा द्वारा एक नई पहल भी की गई:-*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार द्वारा कल्याण विभाग से संचालित आदिवासी छात्रावास क्वॉरेंटाइन सेंटर का जब निरीक्षण किया जा रहा था तब कुछ व्यक्तियों द्वारा उपायुक्त से कुछ पुस्तक की मांग की गई। जिस पर उपायुक्त जामताड़ा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला श्री सुनील कुमार प्रजापति को पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त जामताड़ा का आदेश का अनुपालन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कुछ पुस्तक त्वरित उपलब्ध करा दिया गया। पुस्तक मिलते ही व्यक्तियों ने उपायुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को धन्यवाद भी दिया। उपायुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि मनोरंजन के लिए एक टीवी की व्यवस्था करा दें।

    कुछ व्यक्तियों के द्वारा उपायुक्त से खेनी, बीड़ी की भी मांग की गई जिस पर उपायुक्त ने सख्ती से कहा कि धूम्रपान क्वॉरेंटाइन सेंटर में या बाहर में भी ना करें जिससे आम लोगों को तकलीफ़ का सामना ना करना पड़े। साथ यह भी कहा कि अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आप पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

    मौके पर एसडीपीओ नाला श्री मनोज कुमार झा,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुनील कुमार प्रजापति, नाला थाना प्रभारी श्री हरेंद्र कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में तीन हजार लोगों के बीच भोजन वितरण 
    Next Article गम्हरिया रेलवे स्टेशन में जमावड़ा कोरोना वायरस का खतरा

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.