Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ललित गर्ग राजभाषा विभाग के हिंदी विद्वानों में चयनित
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    ललित गर्ग राजभाषा विभाग के हिंदी विद्वानों में चयनित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2019
    भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के हिंदी विद्वानों में प्रख्यात लेखक, साहित्यकार, पत्रकार एवं समाजसेवी श्री ललित गर्ग को चयनित किया गया गया है। राजभाषा विभाग ने हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए देश भर के हिंदी विद्वानों के नामों को आमंत्रित किया जिनमें से पात्रता के आधार पर श्री गर्ग का चयन किया गया है। इस विभाग में कुल 32 हिंदी विद्वानों को शामिल किया गया है। एक संपूर्ण प्रक्रिया के अंतर्गत इन विद्वानों का चयन किया जाता है।
    श्री गर्ग पिछले तीन दशक से राष्ट्रीय स्तर पर लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदत्त करते रहे हैं। वे अणुव्रत आंदोलन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और अणुव्रत लेखक मंच के राष्ट्रीय संयोजक के साथ-साथ अणुव्रत पत्रिका के संपादक रहे हैं। वे अनेक पत्र-पत्रिकाओं के संपादक एवं पुस्तकों के लेखक हैं। विदित हो वर्तमान में श्री गर्ग सूर्यनगर एज्यूकेशनल सोसायटी (रजि॰) द्वारा संचालित विद्या भारती स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष हैं एवं सुखी परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक हैं। सुखी परिवार फाउंडेशन के माध्यम से गुजरात के आदिवासी क्षेत्र में एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय, ब्रह्मसुंदरी कन्या छात्रावास, सुखी परिवार गौशाला आदि संचालित किये जा रहे हैं।
    श्री गर्ग राजधानी की विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हैं। साहित्य, पत्रकारिता और सामयिक मुद्दों के लेखन कि दृष्टि से इनकी समाज को विशिष्ट सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। श्री गर्ग को राष्ट्रीय अणुव्रत लेखक पुरस्कार, राष्ट्रीय चेतना पुरस्कार, सृजन गौरव पुरस्कार एवं महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। श्री गर्ग पत्रकारिता के क्षेत्र में नैतिक दर्शन और मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की दृष्टि से प्रयासरत हैं और राष्ट्रभाषा हिंदी को जनजीवन में प्रतिष्ठापित करने एवं राजकाज की भाषा के रूप में इसके प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए संघर्षरत हैं।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफसरशाही , राजनीति व अपराध की डर्टी पिक्चर है प्रीति दुबे की संदेहास्पद मौत? भाग 2
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.