Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी है तो मुमकिन है के नारे के संग भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मोदी है तो मुमकिन है के नारे के संग भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी है तो मुमकिन है के नारे के संग भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

    ● न्यू सीतारामडेरा के शिव मंदिर में पूजार्चना के बाद भाजपा ने शुरू किया अभियान
    ● एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो समेत भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं रहें मौजूद

    मिशन 2019 फ़तह करने को भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए एनडीए उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील पार्टी द्वारा की जा रही है। एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने के लिए बुधवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों को बुलंद करने वाली भाजपा ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत भी आध्यात्मिक ढंग से की। अभियान पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल से शुरू हुई। इससे पहले न्यू सीतारामडेरा ले-आऊट एरिया में स्थित शिव मंदिर में भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मौजूद पुरोहित ने विधिवत पूजा संपन्न कराया। पूजा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्वी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल समेत स्थानीय मंडल अध्यक्ष रमेश नाग और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें। भगवान शिव की पूजा के बाद भाजपा ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उक्त क्षेत्र के घरों और स्थानीय लोगों ने पार्टी नेताओं ने संपर्क किया और मोदी सरकार तथा स्थानीय सांसद के पिछले पाँच वर्षों की उपलब्धि बताई। भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान ऐसे समय पर शुरू किया गया है जब जमशेदपुर सीट के लिए विपक्ष और महागठबंधन के उम्मीदवार की चयन तक पूरी नहीं हो सकी है। वहीं भाजपा चुनाव जीतने की दिशा में पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। एनडीए प्रत्याशी का ऐलान करने के बाद से भाजपा ने लगतार दो बड़ी सांगठनिक बैठकें पूरी कर ली है। जनसंपर्क अभियान के दौरान वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अभियान का आगाज़ अच्छा रहा। स्थानीय लोगों से बेहतरीन फ़ीडबैक मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने विकास कार्यों के बल पर देश में दुबारा मोदी सरकार आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट भाजपा ही जीतेगी। कहा कि हमारा प्रयास पिछले चुनाव से ज्यादा वोट हासिल करने की है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह कंफ्यूज है। हार के डर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं कर पा रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपाईयों ने मोदी है तो मुमकिन है कि नारे भी लगाए। इस दौरान विशेष रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, गुंजन यादव, रमेश नाग, राजन सिंह, सुरेश शर्मा, अमर शर्मा, खोखन पैरा, दिनेश कुमार, पवन सोलंकी, कन्हैया यादव , देबू सरकार, धनराज गुप्ता, सोनू,संजीव कुमार, मनीज भूषण, बबिता शर्मा, सुनीता देवी, बिंदु देवी समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिविल सर्जन कार्यालय में मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को सफल बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन
    Next Article नोयडा में सांस्कृतिक क्रांति व जनचेतना का संचार करने जा रहा है नोयडा सांस्कृतिक महोत्सव

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.