Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉक ड्रिल से भयाक्रांत होने की आवश्यकता नहीं, जामताड़ा जिला कोरोना संक्रमण से सुरक्षित: उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    मॉक ड्रिल से भयाक्रांत होने की आवश्यकता नहीं, जामताड़ा जिला कोरोना संक्रमण से सुरक्षित: उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 13, 2020No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    • *आज दिनांक 13 अप्रैल 2020 को कोविड 19 को लेकर जिला मुख्यालय में उपायुक्त सहित वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न*

    • *उपायुक्त ने कहा मॉक ड्रिल से भयाक्रांत होने की आवश्यकता नहीं, जामताड़ा जिला कोरोना संक्रमण से सुरक्षित*

    • *जिले में अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं*

    पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बने कोरोना वायरस (covid 19) के प्रसार को देखते हुए आज दिनांक 13 अप्रैल 2020 को जिला मुख्यालय जामताड़ा में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.),पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार(भा.पु.से.),उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा आईटीडीए निदेशक नितीश कुमार सिंह(भा.प्र.से.), अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार,डीआरडीए निदेशक श्री श्रीराम वृक्ष महतो,अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविंद उपाध्याय,सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल की गई। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज आने की स्थिति में उसे समय पर संभाला जा सके।

    *मॉक ड्रिल कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संभावित परिस्थितियों को लेकर तैयारी से संबंधित:-उपायुक्त, श्री गणेश कुमार….*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार ने मौके पर कहा कि मॉक ड्रिल कोरोना संक्रमण से उपजी संभावित परिस्थितियों को लेकर तैयारियों से संबंधित था। इसके लिए भयाक्रान्त होने जैसी कोई बात नहीं है। मॉक ड्रिल को सफल बनाने में लगे स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस टीम सहित सभी को उपायुक्त ने धन्यवाद दिया व कहा कि ये तो बस एक ट्रायल है। असली परीक्षा आगे होगी इसलिए हम सभी को अलर्ट मोड पर रहना होगा। जिसके लिए सभी को समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के उद्देश्यों की पूर्ति तभी हो सकेगी जब COVID- 19 के संक्रमण से उपचार संबंधित डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ पूरी तरह सजग एवं तत्पर रहें।

    *मॉक ड्रिल कराने का उद्देश्य*

    *श्री नितीश कुमार सिंह(भा.प्र.से.) परियोजना निदेशक आइटीडीए सह वरीय प्रभारी कोविड 19* ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का महत्व अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है।इस दौरान इमरजेंसी की तैयारी को पुरी तरह से परखा गया।जहां भी कमी पाई गई है उसे दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रहा है। ऐसे में अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार करना बड़ा जरूरी है।

    *पुलिस कर्मी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ड्यूटी निभाएं – पुलिस अधीक्षक, श्री अंशुमन कुमार (भा.पु.से.)*

    मॉक ड्रिल में शामिल पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग सुरक्षा किट पहन कर ही क्षेत्र में जाएं। ड्यूटी के समय सोशल डिस्टेंस का पालन करें। अगर आप संक्रमित मरीज को रेस्क्यू करने जा रहे हैं तो मरीज को छूने से बचें और जब तक आपको डॉक्टर नहीं बोले तब तक मानक दूरी बनाए रखें। संक्रमित मरीज को छूने से पहले विशेष सुरक्षा किट पहनकर ही कार्य करे।

    *मॉक ड्रिल में नजर आई तैयारी*

    मॉक ड्रिल के दौरान कोरोना वायरस से पीडि़त मरीज के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बेहतर तैयारी की गई है मौके पर महामारी विशेषज्ञ डॉ अजित कुमार दुबे ने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से कोशिश की गई कि कोरोना के मरीज को कैसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा सकता है और उन्हें कैसे आइसोलेट किया जाएगा, इसमें क्या-क्या सावधानी बरतनी है,इसकी जानकारी दी गयी,इसके अलावा सैनीटाइज करने, मास्क, टोपी आदि से एहतियात बरतने की जानकारी भी दी गयी।

    *त्रिस्तरीय टीम ने मॉक ड्रिल को सफल बनाया*

    पूरे 7 किलोमीटर की सीमा में त्रिस्तरीय टीमें लगी थी। पहली टीम घर-घर जाकर संभावित मरीजों का सर्वेक्षण कर रही थी। वहीं दूसरी टीम क्विक रिस्पांस टीम थी, जो मरीजों की देखभाल और उनके उपचार के संबंध में चिकित्सक के निर्णय पर कार्रवाई कर रही थी। तीसरी टीम सर्विलांस टीम थी, जो चलंत रूप में पहली टीम के सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर संभावित मरीजों के संबंध में निर्णय ले रही थी एवं जरूरत पड़ने पर ऐसे संभावित लोगों को आइस्यूलेशन सेंटर में तत्काल शिफ्ट करने का जिम्मा था,दूसरी ओर सिविल सर्जन के नेतृत्व में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम थी,जो संभावित मरीज के स्वास्थ्य जांच के उपरांत यह निर्णय ले रही थी कि संभावित मरीज स्वाब के नमूने लेकर रिम्स रांची को भेजा जाए,इस मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिस पदाधिकारियों ने साबित किया कि COVID-19 के संक्रमण की स्थिति में जामताड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

    *उदालबनी ओल्ड एज होम को बनाया गया है कोविड 19 अस्पताल*

    जामताड़ा जिले के उड़ालबनी ओल्ड एज होम को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है, पूरे अस्पताल को 2 ज़ोन येलो एवं रेड ज़ोन में बांट दिया गया है। अस्पताल के एंट्री प्वाइंट पर विशेष सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है।अस्पताल के डॉक्टरों,नर्सों,स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मी आदि की एक टीम बनाई गई है सभी को जरूरत के अनुसार विशेष सुरक्षा किट भी उपलब्ध करा दिया गया है।

    *मॉक ड्रिल को सफल बनाने में मेडिकल टीम के साथ पुलिस टीम का रहा भरपूर सहयोग*

    मॉक ड्रिल में मेडिकल टीम ही नहीं,बल्कि जिला पुलिस की टीम भी सक्रिय रही।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर जुटी रही।

    पॉजिटिव मरीज के मिलते ही पुलिस निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने पॉजिटिव मरीज के इलाके के तीन किलोमीटर रेडियस को कैंटोनमेंट जोन बनाकर कंपलीट लॉकडाउन कर दिया। इसके बाद पॉजिटिव कोरोना मरीज के कॉल डिटेल से उसके लोकेशन को ट्रेस कर सारे संभावित संक्रमित लोगों की पहचान भी कर ली गई।

    उनकी भी डोर टू डोर स्क्रीनिग शुरू कर दी गई। यही नहीं उस इलाके को भी सेनेटाईज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई, जहां जहां मरीज गया।

    *उपायुक्त जामताड़ा ने किया लोगों से अपील*

    उपायुक्त जामताड़ा लोगों से अपील किया है कि वे लॉक डाउन अवधि के दौरान ज्यादा समय अपने घरों पर ही रहें ,विशेष परिस्थिति में ही अपने घरों से बाहर निकलें। जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और तत्पर है।उन्होंने किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।साथ ही उन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को चेताया कि बिना वजह सड़क पर घूमने वालों पर कड़ी करवाई की जाएगी साथ ही कहा कि जिला प्रशासन सोशल मीडिया साइट फेसबुक,वॉट्सएप, ट्विटर आदि पर नजर बनाए हुए है अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

    *मॉक ड्रिल का झलक कब क्या हुआ*

    सर्व प्रथम समाहरणालय सभागार में उपायुक्त जामताड़ा के नेतृत्व में सभी को मॉक ड्रिल की रणनीतियों से अवगत कराया गया।तत्पश्चात पूरी टीम नारायणपुर प्रखंड के पबिया पहुंची जहां संक्रमित मरीज होने कि सूचना प्राप्त थी।जहां से मरीज को डेडीकेटेड अस्पताल उदलबनी लाया गया।

    *अचानक हुई करवाई से पूरे गांव के लोगों में मच गया हड़कंप*

    वाकया था कोरोना संक्रमण को लेकर मॉक ड्रिल का जब पूरी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम जब अचानक गांव में संक्रमित को अस्पताल ले जाने के लिए पूरी तैयारी से पहुंचे थे।
    वहां के नजारे को देख सभी एक दूसरे से पूछताछ करने में लगे हुए थे।आखिर माजरा क्या है? लेकिन कुछ ही देर बाद सब कुछ सामान्य हो गया।

    *मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित पदाधिकारी*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार,उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा,आइटीडीए डायरेक्टर श्री नीतीश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो,सिविल सर्जन डॉ आशा इक्का, डॉ दुर्गेश झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय,जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान माझी,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा,प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री माहेश्वरी प्रसाद यादव,सभी थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य व संचालकों को विद्यालय तालाबंदी के दौरान पूर्णतया फीस माफ करने का दिया निर्देश
    Next Article शिक्षित बेरोजगार मांगला हॉट दुकानदार संघ ने जरूरतमंद फुटपाथ पर स्वरोजगार करने वाले दुकानदारों के बीच खाद्य सामग्री किया वितरित

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.