Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाताओं ने महागठबंधन की अवसरवादी, जातिवादी, राजनीति को किया खारिज:सीएम योगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    मतदाताओं ने महागठबंधन की अवसरवादी, जातिवादी, राजनीति को किया खारिज:सीएम योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार जीत की तरफ बढ़ने के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार ने कहा कि सतर्क मतदाताओं ने विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ को खारिज कर दिया है. आदित्यनाथ ने बताया कि यह विपक्ष के लिए आत्मावलोकन और नकारात्मक राजनीति बंद करने का समय है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सतर्क मतदाताओं ने महागठबंधन की अवसरवादी और जातिवादी राजनीति को खारिज कर दिया है. उन्होंने पार्टी की ‘ऐतिहासिक जीत’ का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिया. योगी ने कहा कि मोदी जी ने पांच साल में इस देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जो शानदार काम किया है, यह उसका परिणाम है. जनता ने एक तरीके से नकारात्मक राजनीति को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि विकास राष्ट्रवाद और सुशासन के मुद्दे पर जनता ने मोदी जी के नेतृत्व पर फिर से विश्वास किया है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक रणनीति से आम जन की उन भावनाओं को मतों में बदलने के लिए जो रणनीति बनी थी, उसी का परिणाम है यह जीत. भाजपा पहली बार 300 का आंकड़ा प्राप्त कर रही है और एनडीए 350 का आंकड़ा पार कर रहा है. भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि अभिनंदन करता हूं.

    सपा-बसपा, कांग्रेस की राजनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी जी की आंधी में यह सब उड़ चुके हैं, सबसे अच्छी बात यह है कि जो नकारात्मक राजनीति कांग्रेस ने प्रारंभ की थी, सपा-बसपा ने भी उस नकारात्मक राजनीति का खामियाजा भुगता. देश विकास और सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रवाद की राजनीति को ही आगे रखना चाहता है. पूरे देश ने इसे स्वीकार किया है और हाथोंहाथ लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्‍चिम बंगाल: धांधली नहीं हुई होती तो और सीटें जीतते: मुकुल राय
    Next Article एनडीए की सफलता के बाद  जीत से और बढ़ गयी हमारी जिम्मेदारी:नीतीश

    Related Posts

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    September 27, 2026

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.