Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा में शामिल होने के बाद बहरागोड़ा पहुँचे कुणाल का ऐतिहासिक स्वागत
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा में शामिल होने के बाद बहरागोड़ा पहुँचे कुणाल का ऐतिहासिक स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *भाजपा में शामिल होने के बाद बहरागोड़ा पहुँचे कुणाल का ऐतिहासिक स्वागत।*

    बहरागोड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दीपावली के दिन, बहरागोड़ा विधायक कुणाल षड़ंगी जब वापस बहरागोड़ा पहुंचे, तो मानो पूरा क्षेत्र उनके स्वागत में सड़कों पर आ गया।

    भारतीय जनता पार्टी (पूर्वी सिंहभूम) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत जादूगोड़ा में हुई, जहाँ कुणाल षाड़ंगी का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़ होते हुये जब यात्रा बहरागोड़ा पहुंची, तो सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर इसका स्वागत किया।

    इस कार्यक्रम के हर पड़ाव में, भाजपा के कार्यकर्ता और कुणाल के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिनका उत्साह, आगामी चुनाव परिणामों की ओर इशारा कर रहा था। आम लोगों और भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं, तथा कार्यकर्ताओं ने कुणाल को हाथों हाथ लिया, और बड़ी संख्या में, क्षेत्र के बुजुर्गों और महिलाओं ने, घर से बाहर आकर कुणाल को अाशिर्वाद दिया।

    कार्यक्रम में शामिल जिला पार्षद शिव चरण हांसदा ने कहा – “युवाओं का यह उत्साह, एक तरह से हमारे भाजपा में शामिल होने के फैसले पर मुहर लगा रहा है। बहरागोड़ा विधानासभा क्षेत्र का बच्चा-बच्चा हमारे साथ खड़ा है, और आगामी चुनावों में कुणाल षडंगी रेकार्ड वोटों से जीतेंगे।”

    कार्यक्रम कर आखिर पड़ाव पर, अपने पैतृक गांव गंडानाटा पहुंचे विधायक ने कहा – “मैंने पाँच वर्षों तक ईमानदारी के साथ एक जनप्रतिनिधि की भूमिका पूरे सिद्दत से निभाई है, और बहरागोडा विधानसभा की जनता के सुख दुख को अपने परिवार की तरह, मैंने अपना दुख सुख माना है, और मेरी क्षमता अनुसार हरसंभव कोशिश की है उनकी आकांक्षाओ पर खरा उतरने की। आज मेरे जीवन के सबसे बडे राजनीतिक निर्णय को, और मुझे, जिस तरह से आपने अपनाया है, उसके लिये मैं आजीवन आपका ऋणि रहूँगा।”

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, निर्मल दुबे, लुगु मुर्मू, अशोक मंडल, तपन ओझा, रोहित कुइला, कमल आचार्य, गोपाल ओझा, रामानुज माइती, बानी माइती, राहुल बाजपेयी, पिकलु घोष, सुमन मंडल और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारीः उपायुक्त नैन्सी सहाय
    Next Article थानापरिसर के चहारदीवारी निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.