Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान का भोग भी अब FSSAI अप्रूव्ड होगा, दी जाएगी ट्रेनिंग
    Headlines धर्म

    भगवान का भोग भी अब FSSAI अप्रूव्ड होगा, दी जाएगी ट्रेनिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. मंदिरों में लगने वाला भोग भी अब FSSAI अप्रूव्ड होगा. इसके साथ गुरुद्वारों और दूसरे धार्मिक स्थलों में बांटे जाने वाला प्रसाद भी मानकों के मुताबिक बनेगा. इसके लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने ब्लेसफुल हाइजेनिक ऑफरिंग टु गॉड (भोग) योजना शुरू की है.

    इसके तहत धार्मिक स्थलों के आसपास के मिठाई दुकानदारों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ उनकी दुकान पर बनी मिठाइयों का परीक्षण कर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. योजना के तहत सर्टिफिकेट जारी होने के बाद एफएसडीए की टीमें भी मंदिरों के आसपास के दुकानों पर नजर रखेंगी और समय-समय पर वहां बन रही मिठाइयों की जांच करेंगी.

    जांच के दौरान किसी सामान में गड़बड़ी मिलने पर इसकी रिपोर्ट एफएसएसएआई को भेजी जाएगी. ऐसी हालत में दुकानदार का लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने के साथ उस पर वाद भी चलाया जाएगा.

    5 धार्मिक स्थलों से होगी शुरुआत

    भोग योजना के तहत पहले चरण में एफएसडीए ने लखनऊ के पांच मंदिर चुने हैं. इनमें हनुमान सेतु मंदिर, अलीगंज का पुराना महावीर मंदिर, डालीगंज का मनकामेश्वर महादेव मंदिर, विकासनगर का गुलाचीन मंदिर और आशियाना गुरुद्वारा शामिल है. फिलहाल इन धार्मिक स्थलों के आसपास की प्रसाद की दुकानों की भी सूची बनाई जा रही है. एफएसएसएआई की टीम यहां के कारीगरों को ट्रेनिंग देगी. इसके साथ गुरुद्वारे में लंगर बनाने वालों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा.

    भंडारे-लंगर के लिए सर्टिफिकेट जरूरी

    एफएसडीए के डीओ डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ‘भोग’ योजना सभी धार्मिक स्थलों के लिए है. मस्जिदों के आसपास बांटे जाने वाले खाद्य पदार्थ भी इस योजना में शामिल किए जाएंगे. इसके अलावा भंडारे और लंगर के भी सर्टिफिकेट लेना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाफिया डॉन अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी पलटने का डर था, जेल में लिया बेड रेस्ट
    Next Article चेन्‍नई में प्‍याज के भाव 73 रुपये और कोलकाता में 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची

    Related Posts

    विपक्ष प्रदर्शन: जंतर-मंतर जा रहे सांसदों को रोका गया, राहुल गांधी हिरासत में लिये गए

    October 7, 2026

    बिंदल मॉल फायरिंग के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

    October 7, 2026

    ‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नारा

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विपक्ष प्रदर्शन: जंतर-मंतर जा रहे सांसदों को रोका गया, राहुल गांधी हिरासत में लिये गए

    बिंदल मॉल फायरिंग के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

    ‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नारा

    10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर, SIR कार्यों में तेजी के निर्देश

    साकची गुरुद्वारा बस्ती में जलजमाव से परेशानी, आंदोलन की चेतावनी

    मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा पर देश को गर्व : काले

    शारदीय नवरात्र के पवित्र अवसर पर जम्बू अखाड़ा (महिला विंग) द्वारा 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन

    जमशेदपुर में भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, विकसित भारत का लिया संकल्प

    दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, विषम परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.