Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैसाखी पर दिखा हुकुमनामा एवं सरकारी आदेश का असर
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    बैसाखी पर दिखा हुकुमनामा एवं सरकारी आदेश का असर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैसाखी पर दिखा हुकुमनामा एवं सरकारी आदेश का असर
    घरों में बैठकर सिखों ने मनाई बैसाखी, टीवी से होती रही निहाल
    जमशेदपुर। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का व्यापक प्रभाव सिखों पर पड़ा। सिखों के महान पर्व खालसा सृजना दिवस के मौके पर सोमवार को शहर के गुरुद्वारों में इक्का-दुक्का की संख्या में ही संगत नजर आई। हां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को गुरुद्वारों में अपनी उपस्थिति देते हुए नजर आए। इन पदाधिकारियों ने श्री अकाल तख्त एवं प्रधानमंत्री के अपील का हवाला देते हुए संगत को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का हवाला दिया और यह भी कहा कि गुरुद्वारा साहब में किसी प्रकार का लंगर अथवा कीर्तन दरबार या अन्य आयोजन नहीं होगा।
    हां पंथिक मर्यादा के मद्देनजर सोमवार की सुबह साकची, नामदा बस्ती, टुईला डूंगरी, सोनारी, टेल्को, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया । तो मानगो, बारीडीह में सहज पाठ का भोग डाला गया तथा वैशाख महीने की संगरांद सुनाई गई। गुरुद्वारों में लंगर की बजाय केवल कड़ा प्रसाद ही संगत के बीच वितरित किया गया।
    गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेकने की बजाए संगत सुबह से ही टेलीविजन पर तथा ऑनलाइन माध्यम से श्री दरबार साहिब अमृतसर, तखत श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी, बांग्ला साहिब, तखत श्री हरिमंदिर साहिब पटना, तखत श्री केसगढ़ साहिब आनंदपुर, तखत श्री हजूर साहिब नांदेड़ से जुड़ी रही और वहीं से प्रसारित वैशाख महीने की संगरांद, खालसा सृजना दिवस की आवश्यकता, गुरबाणी कीर्तन इतिहास का श्रवण करती रही।
    लोहनगरी में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने साकची गुरुद्वारा, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह ने नामदा बस्ती में मत्था टेका और वही गुरु का शुकराना अदा किया। तखत श्री हरिमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी पटना के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने अप्रैल को गुरुद्वारा तथा झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्टेशन रोड जुगसलाई में मत्था टेका और वैशाखी की ऐतिहासिक सार्थकता पर प्रकाश डाला।
    वहीं कोल्हान के सभी 34 गुरुद्वारों में कोरोना महामारी से मानवता को मुक्ति दिलाने के लिए अरदास की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला नेत्री ब्यूटी तिवारी के घर चोरी पुलिस जुटी जांच में
    Next Article वैशाखी के इस पावन अवसर पर जन कल्याण हेतु किए गए आयोजन द्वारा ब्लड बैंक को 39 यूनिट रक्तदान किया गया: रविंद्र सिंह

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.