Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तान के पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव चमकानी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके से बरामद हुआ है।न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। घटना को लेकर एसएसपी ऑपरेशन, पेशावर ने कहा है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 25 साल के सिख युवक रविंद्र सिंह की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।बता दें कि शुक्रवार को गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर भीड़ ने पथराव किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोहम्मद हसन के परिवार ने किया है, जिसने कथित तौर पर ननकाना शहर की रहने वाली सिख लड़की का अपहरण किया था और उसका धर्मांतरण करा उससे निकाह कर लिया। ननकाना साहिब गुरुद्वारे के ग्रंथी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का कुछ लोगों ने पहले बंदूक की नोक पर अगवा किया और फिर उसका जबरन निकाह कराया गया।भारत ने पाकिस्तान में पवित्र ननकाना साहिब गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की शुक्रवार को कड़ी निन्दा की और पड़ोसी देश से वहां सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत इस पवित्र स्थान पर तोड़फोड़ और बेअदबी की हरकतों की कड़ी निंदा करता है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम पाकिस्तान सरकार से सिखों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान करते हैं। मंत्रालय ने कहा, उन बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो इस पवित्र गुरद्वारे में बेअदबी में शामिल हैं और जिन्होंने अल्पसंख्यक सिखों पर हमला किया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्दवान स्टेशन के मुख्य भवन का हिस्सा गिरा, एक व्यक्ति की मृत्यु
    Next Article एमपी के बालाघाट में ट्रक एक घर के आंगन में पलटा, 3 की मौत, 6 गंभीर

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.