Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के बालाघाट में ट्रक एक घर के आंगन में पलटा, 3 की मौत, 6 गंभीर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    एमपी के बालाघाट में ट्रक एक घर के आंगन में पलटा, 3 की मौत, 6 गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालाघाट: एमपी के बालाघाट में रविवार 5 जनवरी को एक भीषण सड़क हो गया. यहां खैरलांजी थाना क्षेत्र के मोवाड़ गांव में एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी इनोवा कार को टक्कर मारते हुए घर के आंगन में अलाव के पास खड़े मेहमानों पर पलट गया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कार सवार सभी लोग सगाई के लिए कहीं जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पुलिस को दे दी गई है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.जानकारी के अनुसार, खैरलांजी के मोवाड़ निवासी श्यामराव मते के बेटे संतोष मते की सगाई का कार्यक्रम महाराष्ट्र के वर्धा में रविवार को संपन्न होना था. जिसके लिए सुबह घर के सभी लोग व रिश्तेदार जाने की तैयारी कर रहे थे और कुछ लोग अलाव जलाकर घर के आंगन में सड़क किनारे खड़े थे.चार चौपहिया वाहन भी बाहर खड़े हुए थे. इसी समय महाराष्ट्र के सिहोरा से सब्जी भरकर वारासिवनी सब्जी मंडी जा रहे एक आयशर ट्रक ने (एमपी 50 जी 0336) तेज रफ्तार से सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार (एमएच 21 क्यू 0133) को टक्कर मार दी और सीधा अलाव के पास बैठे मेहमानों पर पलट गया. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई.आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े. ट्रक में दबने से इस घर के एक व्यक्ति व एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार ने इलाज के दौरान नागपुर में दम तोड़ दिया. हादसे में घर में आए छह मेहमान गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें महाराष्ट्र के तुमसर भंडारा जिला व नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या
    Next Article लाल सिंह चड्ढा के सेट से सामने आया आमिर का लुक, तस्वीर वायरल

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.