Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाल सिंह चड्ढा के सेट से सामने आया आमिर का लुक, तस्वीर वायरल
    Headlines सिनेमा

    लाल सिंह चड्ढा के सेट से सामने आया आमिर का लुक, तस्वीर वायरल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में बिजी हैं. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और आमिर खान की उनके लुक के साथ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. आमिर अभी हिमाचल प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.आमिर खान के फैन क्लब ने उनकी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फिल्म के किरदार में नजर आ रहे हैं. आमिर अभी हिमाचल प्रदेश के छोटे से शहर रामपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. तस्वीरों में आमिर टॉम हैंक्स के गेटअप में नजर आ रहे हैं. बड़ी हुई दाढ़ी-मूंछों के साथ उन्होंने बाल भी काफी लंबे कर लिए हैं. फोटो में आमिर कैमरे से बचते नजर आ रहे हैं.आमिर खान इससे पहले कोलकाता में शूटिंग करते हुए नजर आए थे. आमिर खान के साथ फिल्म में करीना कपूर खान नजर आएंगी. हालांकि अभी तक करीना कपूर के लुक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक्टर विजय सेतुपति भी अहम किरदार में नजर आएंगे.फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म फॉ़रेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है. मूवी में आमिर एक्टर टॉम हैंक्स का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के सेट से सामने आई अबतक की तस्वीरों में आमिर खान हूबहू टॉम हैंक्स के किरदार की तरह लग रहे हैं. दरअसल टॉम के इस फिल्म में अलग-अलग लुक हैं जिसमें से एक लुक में वे लंबी दाढ़ी-मूंछों और बालों में रनिंग करते दिखे थे. आमिर की लेटेस्ट तस्वीरों में भी वे खुले लंबे बाल और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. आमिर ने टॉम की तरह की इस लुक में सिर पर कैप लगाई हुई है और उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ लग रहा है.हॉलीवुड फिल्म में टॉम हैंक्स के दोस्त का किरदार का नाम बेंजामिन बुफोर्ड बुब्बा ब्लू है. इस किरदार को मायकेल्ती विलियमसन ने निभाया है. माना जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स स्क्रिप्ट में बदलाव के सहारे इस किरदार को तमिल एक्टर विजय सेतुपति के हिसाब से बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि इस संबंध में एक आधिकारिक कंफर्मेशन आना बाकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी के बालाघाट में ट्रक एक घर के आंगन में पलटा, 3 की मौत, 6 गंभीर
    Next Article एक मंत्री ने इस्तीफा दिया, महाराष्ट्र सरकार खुद ब खुद गिर जाएगी: गडकरी

    Related Posts

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 31, 2026

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    October 31, 2026

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.