Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्दवान स्टेशन के मुख्य भवन का हिस्सा गिरा, एक व्यक्ति की मृत्यु
    Breaking News Headlines

    बर्दवान स्टेशन के मुख्य भवन का हिस्सा गिरा, एक व्यक्ति की मृत्यु

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता: पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के बर्दवान स्टेशन के मुख्य भवन का एक हिस्सा शनिवार रात 8:10 बजे के करीब धराशायी हो गया. इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. घटना में दो लोग घायल हुए थे, जिसमें एक ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. राज्य के मंत्री स्वपन देबनाथ ने रविवार को कहा, दो घायलों में से एक ने दम तोड़ दिया, जिसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था.बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिकारी डॉ अमिताभ साहा ने कहा, ‘जो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, उसकी तड़के करीब 2:35 बजे अस्पताल में मौत हो गयी.’ साहा ने बताया कि मृत व्यक्ति की शिनाख्त अभी तक नहीं की जा सकी है.हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया था. घटना के वक्त स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्री मौजूद थे. स्टेशन के मुख्य भवन के प्रथम तल पर स्थित रिटायरिंग रूम और वेटिंग रूम का बरामदा धराशायी हुआ है. भवन में कई दरारें आ गयी हैं. इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्सों को खाली करा लिया है. इसके साथ ही स्टेशन प्रबंधक का कार्यालय और पूछताछ केंद्र को भी खाली करा लिया गया है.

    सूचना पाकर हावड़ा मंडल के प्रबंधक इशाक खान मौके पर पहुंचे. स्टेशन पर बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे राजकीय पुलिस और दमकलकर्मी मौजूद थे. बताया जाता है कि स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ अधिकारियों ने मलबे में दबे दो लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सुमित शर्मा ने कहा कि यह कोई बड़ी घटना नहीं है. इसमें एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों की स्टेशन पर ही प्राथमिक चिकित्सा की गयी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त कुछ हिस्सों को तोड़ा जा सकता है.उधर, रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के साथ जिला सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन के अधिकारी डटे रहे. घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आस-पास के हिस्से को बैरिकेडिंग कर दी गयी है.घटना के बाद बर्दवान स्टेशन पहुंचे हावड़ा मंडल के प्रबंधक इशाक खान ने बताया कि घटना पर हमारी नजर है. पहली प्राथमिकता घायलों को सही उपचार प्रदान करना है. घटना के संबंध में मैं अपने अधिकारियों से बात कर रहा हूं. घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी है. स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइरस मिस्त्री बोले- टाटा समूह में लौटकर कोई पद लेने के इच्छुक नहीं
    Next Article पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.