Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल के नागरिकों ने झारखंड सरकार व जामताड़ा उपायुक्त कोटि-कोटि धन्यवाद दिया
    Breaking News झारखंड

    पश्चिम बंगाल के नागरिकों ने झारखंड सरकार व जामताड़ा उपायुक्त कोटि-कोटि धन्यवाद दिया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *’’जिसे अपनों ने ठुकराया उसे एक गैर ने अपनाया साथ ही अतिथि का सत्कार दिया, हम आभारी हैं झारखंड सरकार एवं जामताड़ा उपायुक्त के, जिनके सार्थक पहल एवं नेकदिली से हमें अपने जिले में एक अतिथि के रूप में मुश्किल वक्त में आसरा दिया’’*

    उक्त वक्तव्य मिहिजाम नगर भवन, हांसी पहाड़ी स्थित कोरंटाइन सेंटर में ठहरे निकटवर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के नागरिकों का है जिन्होंने जिला प्रशासन, उपायुक्त,जामताड़ा को कोटि कोटि धन्यवाद दिया।

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव व प्रसार को देखते हुए सम्पूर्ण देश में पूर्ण ताला बन्दी है ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्याओं में लगातार वृद्धि व कोरोना के चेन को तोड़ने के उद्देश्य से सभी राज्य एवं जिले की सीमाओें को सील कर दिया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 30 मार्च 2020 की संध्या को तीर्थयात्रियों का दल वे सभी झारखंड होते हुए उत्तमपुर, हुगली, पश्चिम बंगाल जा रहे थे। जिसमें 43 यात्रियों जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं शामिल थे। यात्रियों से भरे बस को बंगाल सरकार के द्वारा उन्हें अपने सीमा में प्रवेश नहीं दिया गया एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा उसे बंगाल सीमा से वापस करते हुए झारखंड राज्य की सीमा में लौटा दिया गया। जिससे सभी यात्री इस कार्रवाई से काफी क्षुब्ध थे। जामताड़ा जिले की सीमा में प्रवेश करने के उपरांत जैसे ही उपायुक्त जामताड़ा को पता चला कि उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश के बाद नगर परिषद मिहिजाम, जिला प्रशासन के अन्य कर्मी ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर मिहिजाम नगर भवन स्थित कोरेंटाईन सेंटर में रखा गया।

    जहां सर्वप्रथम उन सभी का मेडिकल टीम के द्वारा स्क्रीनिंग किया गया। तत्पश्चात सभी को नाश्ता-पानी उपलब्ध कराया गया।

    कोरेंटाईन किये तीर्थ यात्रियों के जत्थे को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) के निदेश पर सभी तीर्थयात्रियों का अतिथि की तरह सत्कार किया जा रहा है। सभी को मूल-भूत सुविधाएं चाय, नाश्ता, दोपहर का खाना, बच्चों के लिए दूध, दवाई
    चिकित्सकीय जांच आदि का नियमित व्यवस्था की गई है।

    *छोटे बच्चे जब दूध के लिए बिलखने लगे*

    उपायुक्त जामताड़ा को जैसे ही यह जानकारी मिली की बच्चे दूध के लिए रो रहा है। उपायुक्त ने नगर परिषद अध्यक्ष को निर्देश दिया कि बच्चे को दूध की जरूरत है नगर परिषद अध्यक्ष ने तुरंत ही दूध की व्यवस्था करवाया। बच्चा दूध पाकर ही चुप हुआ।

    बुजुर्गों के लिए कोई हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज हैं उसे जिला प्रशासन ने उनसे दवा की सूची लेकर दवा उपलब्ध कराया गया।

    यात्रियों के दल में एक छोटी बच्ची को चिकेन पाॅक्स हो जाने पर तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई, साथ ही दल के कुछ बुजुर्ग यात्रियों को थोड़ी-बहुत स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवाई दी। सभी लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं तथा कोरेंटाईन सेंटर में बिना किसी समस्या के कोरेंटाईन अवधि को बीता रहें हैं।

    कोरेंनटाईन किये गये तीर्थयात्रियों से जब बात की गई की सभी ने एक सुर में झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन, जामताड़ा के सभी अधिकारियों का एवं उपायुक्त जामताड़ा का कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा इस विपदा की घड़ी में किये जा रहे कार्य सराहनीय है हम सभी याद रखेंगे इस बात को कि जब हमारी सरकार के द्वारा हमें अपने घर जाने नही दिया गया तब झारखंड सरकार एवं जामताड़ा प्रशासन ने हमें अपनाया एवं अतिथि के तरह आदर-सम्मान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानवरों के प्रति संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण करे पेश: उपायुक्त
    Next Article उपायुक्त के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहन चालकों के लिए मुख्य सड़कों पर भोजन तथा वाहन मरम्मत दुकान खुलवाने के लिए दिए निर्देश

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.