Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ननकाना साहिब पर सिद्धू की चुप्पी, शिअद बोला- पाकिस्तानी सेना को बेच दी है आत्मा
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    ननकाना साहिब पर सिद्धू की चुप्पी, शिअद बोला- पाकिस्तानी सेना को बेच दी है आत्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पाकिस्तान के लाहौर में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले और एक सिख युवक के मारे जाने की घटना पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की खामोशी पर रविवार को सवाल खड़े किए. शिअद ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई को अपनी आत्मा बेच दी है और वह अपने देश और समुदाय के प्रति सच्चे नहीं हैं.पूर्व मंत्री महेश इन्दर सिंह ग्रेवाल ने एक बयान में कहा, यह स्पष्ट है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान सैन्य प्रतिष्ठान को अपनी आत्म बेच दी है और आईएसआई भारत विरोधी अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में उनका इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा, यही कारण है कि वह आईएसआई के मुखपत्र बन गए हैं और यहां तक कि पाकिस्तान में अपने भाइयों और उनकी पीड़ाओं से विमुख हो गए हैं.

    अकाली नेता ने सिद्धू को पाकिस्तान में एक नाबालिग सिख लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन और उसके बाद के घटनाक्रमों के कारण पीड़ित परिवार की जान को खतरा पैदा होना, गुरुद्वारा जनम स्थान पर पथराव और यहां तक ​​कि ननकाना साहिब के पवित्र शहर का नाम बदलने की धमकी पर अपनी चुप्पी पर स्पष्टीकरण देने को कहा. अकाली नेता ने कहा कि यह साबित करता है कि आपकी वफादारी कहां हैं.ग्रेवाल ने कहा कि कोई भी सिख अपने समुदाय के सदस्यों के जबरन धर्मांतरण और उसके सबसे पवित्र धर्मस्थलों पर पथराव को बर्दाश्त नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, इसी तरह वे लोग सिद्धू जैसे उन लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे जो पाकिस्तान में अपने दोस्तों की धुन पर नाच रहे हैं. ग्रेवाल ने कांग्रेस नेता को तुरंत स्पष्टीकरण देने या परिणामों के लिए तैयार रहने के लिए कहा. उन्होंने कहा, सिद्धू को पाकिस्तान के साथ-साथ अपने दोस्त एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तत्काल निंदा करनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूएसए-ईरान में तनाव बढ़ा : बगदाद में फिर अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला
    Next Article साइरस मिस्त्री बोले- टाटा समूह में लौटकर कोई पद लेने के इच्छुक नहीं

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.