Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नतीजों से पहले विपक्ष एकजुट, मायावती आज सोनिया-राहुल से करेंगी मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नतीजों से पहले विपक्ष एकजुट, मायावती आज सोनिया-राहुल से करेंगी मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आज मुलाकात करेंगी. शनिवार को ही मायावती और अखिलेश से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की है. इसके पहले नायडू ने शरद पवार और शरद यादव से भी दिल्ली में मुलाकात की है. माना जा रहा है कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस अब यूपीए के बाहर गैर एनडीए दलों को भी मिलाकार सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. गौरतलब है कि मायावती कई बार खुद को प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी है और अखिलेश यादव को भी उनको पीएम बनाने के लिए हर तरह के समर्थन का वादा कर चुके हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि सोमवार को होने वाली मुलाकात में इन नेताओं के बीच क्या बातचीत होती है क्योंकि कांग्रेस नेता पहले ही कर चुके हैं कि वह किसी भी धर्मनिरपेक्ष गठबंधन की अगुवाई करने के लिए राजी हैं. मतलब साफ है कि पार्टी पीएम पद से कोई समझौता नहीं करना चाहती है. गौरतलब है कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती का रुख शुरुआत में तो कांग्रेस के खिलाफ काफी सख्त था. यहां तक कि उन्होंने सपा के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा था कि वह कांग्रेस के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेंगी. इसके बाद कांग्रेस ने पहले तो उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया. इसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बीएसपी के एक प्रत्याशी को ही तोड़ लिया. कांग्रेस की ओर से मिले झटके के बाद मायावती ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ को जारी समर्थन पर समीक्षा करने का ऐलान कर दिया.लेकिन इसके बाद फिर हालात तेजी से बदले और मायावती का रुख कांग्रेस को लेकर नरम होता गया और बीएसपी सुप्रीमो ने कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी नहीं की,विपक्षी पार्टियों का मानना है कि इस बार एनडीए बहुमत से काफी दूर रहेगा ऐसे हालात में यूपीए और बाकी दलों को मिलाकर संभवनाएं तलाशी जानी शुरू कर दी गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएग्जिट पोल के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़, NDA के नेताओं की 21 को बैठक
    Next Article महामिलावटी दलों को जनता ने दिखाया ठेंगा : दिनेश

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.