Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में मजबूत लोकतंत्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव:सुदेश महतो
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    देश में मजबूत लोकतंत्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव:सुदेश महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि राष्ट्रीय गठबंधन के तहत आजसू पार्टी को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिला है. यहां पर पंचायत की तरह ही जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संबंध स्थापित होगा. देश में मजबूत लोकतंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. आजसू पार्टी अपनी मौलिक जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह करती रही है और आगे भी करती रहेगी. श्री महतो रविवार को गिरिडीह के बनियाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता के अरमानों को पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी. जनता अपनी छोटी से छोटी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि से सीधा संपर्क स्थापित कर सकती है. झारखंड प्रदेश निर्माण में भाजपा व उसके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. बिचौलिये की वजह से विकास की कई योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाता है. आनेवाले दिनों में बिचौलियागिरी पर लगाम लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के सांसद सदन में कभी आवाज नहीं उठाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें संसद में जाने की बेसब्री रहती है. उन्होंने विस्थापन समेत अन्य समस्याओं का जिक्र किया.
    जल संसाधन, पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी जन विकास पर विश्वास करती है. गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में पर्यटन व रोजगार के विकास की काफी संभावनाएं हैं.इस क्षेत्र में व्याप्त विस्थापन व बेरोजगारी की समस्या का निराकरण किया जायेगा. जल, जंगल व जमीन की रक्षा हमारा दायित्व है. उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित होगा, तभी विकास होगा. आजसू-भाजपा गठबंधन के तहत भाजपा 13 सीट और आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.
    एनडीए ने राज्य की सभी 14 लोस सीटों पर जीत दर्ज करने का संकल्प लिया है. श्री चौधरी ने कहा कि झामुमो ने झारखंड के विरोधियों के साथ सौदेबाजी की है. दोहरी नीति रखने वालों से कभी भी विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है. मौके पर गिरिडीह लोस प्रभारी लंबोदर महतो, डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, डॉ यूसी मेहता आदि मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिख सैनिकों को सलाम करती ‘केसरी’
    Next Article पटना में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 13 घायल

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.