Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड

    देवघर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2019No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    ==================
    देश के महात्यौहार लोकसभा आम चुनाव, 2019 के मद्देनजर आज दिनांक 10.04.2019 को पंचायत प्रषिक्षण संस्थान, डाबर ग्राम, जसीडीह में मीडिया की सहभागिता सुनिष्चित करने हेतु एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय कार्यषाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यषाला में रांची से आये सहालकार मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, श्री दिलीप कुमार सिंह, आईटी हेड सीईओ आॅफिस सैयद नसीर जमील, मंथन के विजय पण्डा पाण्डेय द्वारा संथाल परगना के सभी जिलों से आये मीडिया बंधुओं को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के संदर्भ में विभिन्न बिन्दूओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
    प्रषिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्री विषाल सागर ने कहा कि ये प्रषिक्षण कार्यक्रम हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। आज मीडिया की भूमिका दिन-प्रतिदिन महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में आप सभी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ चुनाव से संबंधित जानकारी को भी आम जनता से साझा करने का एक सषक्त माध्यम है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष व स्वच्छ माहोल में चुनाव कराने हेतु लगातार कार्य कर रही है। इस प्रषिक्षण के माध्यम से आप सभी को सी-विजिल एप्प के उपयोग व इसकी महत्ता के साथ वोटर हेल्प लाईन नंबर 1950 के बारे में विस्तृत रूप से आप सभी को जानकारी दी जायेगी। इसके अलावे उन्हांेने कहा कि यदि आप चुनाव के दौरान गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई चाहते हैं तो अपने एंड्रायड सेट में सी विजिल एप इंस्टॉल कर शिकायत कर सकते हैं। 100 मिनट के अंदर निश्चित रूप से सार्थक कार्रवाई होगी।
    चुनाव के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने यह बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने सिटीजन विजिलेंस को शॉट फॉर्म में सी विजिल नाम से एंड्रॉयड एप को लॉन्च कर दिया है।
    सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री विषाल सागर ने बताया कि इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति गुप्त तरीके से चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से लेकर चुनाव में गड़बड़ी व भड़काऊ भाषण देने वालों की शिकायत चुनाव आयुक्त से कर सकता है। अगर शिकायत सही पाई जाती है तो आयोग 100 मिनट के अंदर निश्चित कार्रवाई करेगा। चुनाव की अधिघोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से लेकर मतदान व मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत कहीं दिखती हो तो इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति त्वरित कार्रवाई करा सकता है।
    प्रशिक्षण के दौरान सहालकार मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग श्री दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से चुनाव करने के लिए इस बार कई नये तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। चुनाव के दौरान प्रत्याषियों की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए सी-विजिल एप्प का प्रयोग किया जा रहा है। सी-विजिल एप्प के माध्यम से कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की षिकायत एप्प के जरीये दर्ज कर सकता है। यह सूचना सीधा चुनाव आयोग व रिटर्निंग अधिकारी के पास जायेगी। षिकायत प्राप्त होने के बाद निर्धारित समय अवधि में टीम द्वारा जाचं किया जायेगा। षिकायत सही पाये जाने पर कार्रवाई भी सुनिष्चित की जायेगी। साथ हीं कार्रवाई की रिपोर्ट षिकायत कर्ता को एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
    सी-विजिल एप्प के माध्यम से सुरक्षित एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु चुनाव आयोग द्वारा सी-विजिल एप्प का प्रयोग किया जा रहा है। सी-विजिल एप्प के जरीये कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लंघन के लिए षिकायत कर सकता है। इसके लिए एप्प पर सीधा लाइव वीडियों अपलोड करना होगा। यह षिकायत सीधे रिटर्निंग अधिकारी तथा भारत निर्वाचन चुनाव आयोग के पास पहुचेगी, षिकायत प्राप्त होने के बाद निर्धारित समय अवधि में टीम द्वारा जांच किया जायेगा। उम्मीद्वार सहित राजनीतिक पार्टियों अथवा कोई व्यक्ति विषेष आदर्ष आचार संहिता का उल्लंघन करते पाये जाते है, तो आप उससे जुड़ी तस्वीरों अथवा दो मिनट का वीडियों तक इस एप्प के माध्यम से शेयर कर सकते है। आपकी षिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 100 मिनट में कार्रवाई की जायेगी। इस एप्प पर सिर्फ आदर्ष आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामलों को अपलोड किया जा सकता है। यह एप्प मतदान के एक दिन बाद तक सक्रिय रहेगा। सी-विजिल एप्प के लिए कैमरा, इंटरनेट कनेक्षन व जीपीएस वाला एन्ड्रायड स्मार्ट फोन जरूरी है, तभी षिकायत कर्ता अपनी षिकायत को इस एप्प पर अपलोड कर सकता है।
    इसके अलावे सुगम एप्प के माध्यम से चुनाव आयोग द्वारा लांच किये गये सुगम एप्प के माध्यम से वाहन प्रबंधन को दुरूस्त किया जा सकेगा। इसके माध्यम से उम्मीद्वारों के द्वारा अधिग्रहण किये गये वाहनों की जानकारी आयोग के पदाधिकारियों के पास रहेगी। परिवहन विभाग की वेबसाइट से वाहन नंबर, मालिक का नाम, पता लेकर नोटिस के साथ वाहनों का अधिग्रहण किया जायेगा। चुनाव कार्य में उपयोग होने वाले वाहनों को अधिग्रहण आॅनलाइन ही किया जा सकेगा। वाहनों में कितना पेट्रोल या डीजल डाला गया है। यह इस साॅफ्टवेयर पर अंकित किया रहेगा।
    इसके अलावे सुवधिा एप्प लोकसभा आम चुनाव, 2019 में उम्मीद्वार व राजनीति दल के कार्यकर्ता रैली, सभा रोड, शो, नुक्कड़ नाटक, वाहन, जुलूस आदि की अनुमति लेने के लिए सुविधा एप्प पर आवेदन कर सकते है। इसमें जहां उम्मीद्वार व पार्टी कार्यकताओं को समय की बचत रहेगी, वहीं दौड़ भाग से भी निजात मिलेगी। एप्प के आलावा भी मैन्यूअल तरीके से जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा कोषांग में कार्यक्रम करने के लिए अनुमति के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन में तिथि व समय का उल्लेख स्पष्ट रूप से करना होगा। यह सुविधा पूर्व की तरह पहले आओ, पहले पाओ के हिसाब से दी जायेगी।
    प्रषिक्षण के दौरान समाधान एप्प के बारे में जानकारी दी गयी कि चुुनाव आयोग द्वारा लांच किये गये समाधान एप्प से राजनीतिक दलों के द्वारा की गयी षिकायत की माॅनिटरिंग की जायेगी। उम्मीद्वार अथवा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों चीफ एलेक्षन कमीष्नर से लेकर जिला प्रषासन कमीष्नर से लेकर जिला प्रषासन के यहां षिकायत कर सकते है। राजनीतिक दलों और मतदाताओं की सभी समस्याएं अब आॅनलाइन ही निबटाड़ किया जायेगा। आॅनलाइन आवेदन करने के बाद रिटर्निंग आॅफिसर पुलिस विभाग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी उसका समाधान करेंगे। समस्या समाधान की जानकारी आॅनलाइन प्राप्त कर सकते है। यहीं नहीं चुनाव आयोग भी पांच दिनों के अंदर जवाब देना होगा। लोकसभाग आम चुनाव, 2019 के लिए आदर्ष आचार संहिता लागू होते ही चुनाव की तैयारी जोर-षोर से चल रही है। भारत निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से चुनाव सम्पन्न करने के लिए इस बार कई नये प्रयोग किये हैै। आम चुनाव एवं प्रत्याषियों की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये रखने के लिए सी-विजिल एप्प एप्लिकेषन शुरू किया गया है। सी-विजिल एप्प के जरिये देष का कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी या शिकायत दर्ज कर सकता है। यह सूचना सीधा चुनाव आयोग के पास जायेगी। विभिन्न प्रकार के एप्प के जरिये जहां आम नागरिक आम चुनाव में होने वाले धांधलियों पर अंकुष लगाने में आयोग को सहयोग कर पायेंगे, वहीं नागरिकों को षिकायत के लिए टीम पीठासीन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यालय में दौड़ नहीं लगाना पडेगा।
    इसके अलावे प्रषिक्षण कार्यक्रम के दौरान सैयद नसीर जीमल के द्वारा बतलाया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाईन नंबर 1950 की शुरूआत की जा चुकी है। इस हेल्पलाइन नंबर के जरीये मतदाता के मतदान या फिर पहचान पत्र को लेकर किसी भी तहर की परेशानी का तत्काल निवारण किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर 1950 के जरिए वोटर यह जानकारी ले सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। इस नंबर के जरिए वोटर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, हटाने और सुधार संबंधी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इस नंबर पर मतदाता सूची की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाता इसके जरिए अपने मतदान केंद्र और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वोटर को अपना एपिक नंबर बताना होगा। एपिक नंबर मतदाता परिचय पत्र पर अंकित होता है। इसके अलावे जिनका वोटर कार्ड है, उन्हें भी ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। वे 1950 डायल कर या ूूूwww.nvsp.in में अपना नाम देख सकते है। इसके अलावे प्रषिक्षण के दौरान बतलाया गया कि दिव्यांग मतदाताओं को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों में विशेष सुविधा का इंतजाम किया गया है। चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए व्हील चेयर और घर से मतदान केन्द्र तक लाने व ले जाने (परिवहन) जैसी सुविधा दी जायेगी। इसके अलावे दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन में अपने साथ एक सहयोगी ले जाने की अनुमति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी है। साथ हीं बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं को मौजूद वाॅलिनटियरों द्वारा मतदान कराने में उनकी सहायता करेंगे। वहीं बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु रैंप के साथ व्हील चेयर आदि की व्यवस्था भी करायी जा रही है।़़़़़़़़़़़़़़
    इसके अलाव प्रषिक्षण कार्यक्रम के दौरान आचार संहिता नियम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी और बतलाया गया कि इस दौरान पार्टियों को किन गतिविधियों से परहेज करना चाहिए। इसमें भाषण देने से लेकर मतदान वाले दिन, मतदान केंद्र, पोर्टफोलियो, चुनाव घोषणा पत्र, जुलूस और रैली से संबंधित नियम होते हैं। इसका मकसद स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराना होता है।
    जिस दिन चुनाव के शेड्यूल की घोषणा होती है, उसी दिन से आचार संहिता लागू हो जाती है। जब तक चुनाव का रिजल्ट नहीं आ जाता, तब तक आचार संहिता लागू रहती है।
    आचार संहिता में आठ प्रावधान किए गए हैं जो सामान्य व्यवहार, बैठकों, जुलूस, मतदान दिवस, मतदान केंद्रों, पर्यवेक्षकों, सत्ताधारी पार्टी और चुनाव घोषणापत्र से संबंधित है।
    किसी भी राजनीतिक पार्टियों की आलोचना उसकी नीतियों और कार्यक्रमों, अतीत के रेकॉर्ड और काम तक सीमित होगी। किसी उम्मीदवार पर निजी हमले नहीं किए जा सकते हैं। गैर प्रमाणित रिपोर्ट्स के आधार पर किसी उम्मीदवार की आलोचना नहीं की जा सकती है। वोट पाने के लिए जातिगत और सांप्रदायिक उन्माद नहीं भड़का सकते हैं। मतदाताओं को न तो किसी तरह का मौद्रिक या चीज (शराब या कोई अन्य सामान) के रूप में लालच दिया जा सकता है और न डराया-धमकाया जा सकता है। किसी व्यक्ति के विचार के खिलाफ उसके घर के बाहर धरना-प्रदर्शन का आयोजन नहीं किया जा सकता है।
    इसके अलावे किसी तरह की मीटिंग का आयोजन करना हो तो संबंधित पार्टी अथवा उम्मीदवार को स्थानीय पुलिस को सूचना देनी होगी। उनको मीटिंग के स्थान और समय के बारे में जानकारी देनी होगी ताकि पुलिस सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त कर सके।
    चुनाव के दौरान एक ही मार्ग पर दो या उससे ज्यादा उम्मीदवार जुलूस की योजना बना रहे हैं तो आयोजकों को पहले सूचित करना होगा ताकि जुलूस के दौरान टकराव पैदा न हो। राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों का पुतला ले जाने और जलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    इसके अलाव प्रषिक्षण कार्यक्रम में बतलाया गया कि देश का महात्यौहार लोकसभा चुनाव, 2019 हेतु आम नागरिकों को Facilitaion तथा Accesible Election के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कई एप्प जारी किये गये है, जिनका उपयोग कर आम नागरिक आम चुनाव की स्वच्छता निष्पक्षता से अवगत हो सकते है एवं अपनी भागीदारी सुनिष्चित कर Ethical Voting को Promote भी कर सकते है।
    कार्यक्रम के दौरान डिस्टिक आइॅकाॅन दिव्यांग श्री बमभोली प्रसाद यादव, मयूरी कुमारी गुप्ता को उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रषिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकार बंधुओं के सवालों के जवाब भी रांची से आये प्रषिक्षकों द्वारा दिया गया।
    प्रषिक्षण कार्यक्रम की शरूआत में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार द्वारा संथाल परगना से आये सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने सहयोग की अपील की। प्रषिक्षण कार्यक्रम के उपरांत उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रवीण प्रकाष द्वारा सभी मीडिया बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापन किया।
    प्रषिक्षण कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे प्रषिक्षु आईएएस हेमंत सत्ती, संथाल परगना से आये सभी मीडिया बंधुओं व सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी, जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मी सुश्री पूजा वर्मा, निर्भय शंकर ओझा, उपेन्द्र कुमार सिंह, मुकेष यादव, राजकिषोर पंडित जी आदि उपस्थित थे।
    ====================

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटमदा में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, कहा ‘नून रोटी खाएंगे हर बूथ पर कमल खिलाएंगे’
    Next Article टाटा स्टील में कर्मचारी की मौत

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.