Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीबी तथा कुष्ठ रोग डिटेक्सन कैम्पन को लेकर बीएलटीएफ की हुई बैठक 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    टीबी तथा कुष्ठ रोग डिटेक्सन कैम्पन को लेकर बीएलटीएफ की हुई बैठक 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीबी तथा कुष्ठ रोग डिटेक्सन कैम्पन को लेकर बीएलटीएफ की हुई बैठक
    उत्तम कुमार मुनि
    संवाददाता,नाला(जामताड़ा)— पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय कक्ष में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स(BLTF) की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुई | बैठक में 1जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक चलने वाले टीबी एवं कुष्ठ रोग पहचान कैम्पन (TB & Leprosy Case Detection Campaign)के सफल क्रियान्यवयन पर चर्चा की गई |बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सघन प्रचार – प्रसार करनी है ताकि टीबी तथा कुष्ठ रोगी की पहचान करने में खोजी दलों को भी कार्य करने में सहुलियत होगी वहीं शतप्रतिशत  निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी | उन्होंने संबंधीत सभी कर्मियों व स्वास्थय कर्मियों को गंभीरता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही | प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० नदियानंद मंडल ने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्यवयन को लेकर कुल 315 टिमों (खोजी दलों )का गठन किया गया है वहीं इस कार्य हेतु कुल 76  सुपरवाईजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं | उन्होंने यह भी बताया कि फतेहपुर प्रखंड के 7 पंचायत को लेकर प्रखंड में कुल 1लाख 88 हजार 606 जनाबादी तथा कुल 35 हजार 23 घरों में खोजी दलों द्वारा संबंधीत रोगी की लक्षण वाले रोगी की पहचान करनी है | डॉ० रामकृष्ण बाबु ने टीबी तथा कुष्ठ रोगी की पहचान व लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि कुष्ठ लाईलाज नहीं होता सही समय पर रोगियों की पहचान कर दवा देने से जड़ से समाप्त हो जाता है | कहा कि अगर हाथ पैर व शरीर के किसी हिस्से में धब्बा हो ,सुन्नापन हो,सुखापन हो ,तंत्रिका में अगर मोटापन हो ,चमड़ी पर कहीं चमक हो ,दाग का रंग बदनुमा हो तो कुष्ठ के लक्षण हो सकते हैं | कहा वैसे लोगों को चिन्हित करना है | आज के इस बैठक में सीडीपीओ सबीता कुमारी ,पंचायत समिति सदस्य जितेन राउत ,बीईईओ प्रकाश मंडल,डॉ० नदियानंद मंडल ,डॉ० रामकृष्ण बाबू, डॉ० दिनेंदु साहा ,डॉ० पंकज कुमार शर्मा ,बीपीएम जितेन्द्र कुमार पप्पु ,संघनक गयासुद्दीन अंजाम,स्वास्थय प्रशिक्षक निरंजन दास सहित अन्य सदस्य मौजुद थे |
    फोटो— प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक में मौजुद पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकास्ता अजय नदि घाट पर पुल का निर्माण की माँग आज भी अधुरी
    Next Article सदस्यता महाभियान को लेकर भाजपा की सांगठनिक बैठक में बनाई गयी रणनीति

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.