Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टिनप्लेट सब्जी बाजार के विस्थापित दुकानदारों को मिली दुकानें, रघुवर मार्केट के नाम से नामित।
    Breaking News Headlines झारखंड

    टिनप्लेट सब्जी बाजार के विस्थापित दुकानदारों को मिली दुकानें, रघुवर मार्केट के नाम से नामित।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सुख में सब साथी होते हैं, लेकिन दुःख में होती है सच्चे साथी की पहचान: दिनेश कुमार
    गुरुवार, जमशेदपुर: गोलमुरी, टिनप्लेट सब्जी बाजार के विस्थापित दुकानदारों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों भरा रहा। मौका था विस्थापित दुकानदारों को मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुशंसा पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सहयोग द्वारा निर्मित टीन के पक्के दुकान आवंटन का। गुरुवार को सम्पन्न हुए 88 दुकानों के विधिवत उद्घाटन के पश्चात दुकान मालिकों को दुकानें सौंप दी गयी। दुकान मिलने पर दुकानदारों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। दुकानदारों ने माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दास का व भाजपा के प्रति आभार प्रकट करते हुए उपरोक्त बाज़ार को रघुवर मार्केट की संज्ञा दी है। ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले एबीएम कॉलेज के समीप सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानों को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध मानते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। परंतु वर्षो से चला रहे दुकानदारों के लिए आजीविका का एकमात्र साधन होने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को गभीरतापूर्वक लेते हुए पुनर्स्थापित करने की मांग की थी। फलस्वरूप, माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुशंसा पर नगर विकास विभाग द्वारा 25 लाख रुपये की राशि से स्वीकृत टीन के पक्के दुकान अतिक्रमण में प्रभावित 88 दुकानदारों को आवंटित हुई है। आवंटन प्रकिया में कुछ दुकानदारों को दुकानें आवंटित नहीं हुई, भाजपा ने बचे हुए सभी दुकानदारों को जल्द ही दुकान आवंटित करने का आश्वासन दिया है।
    इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि कहा कि अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत झोपड़ीनुमा दुकानों को हटा देने के कारण दुकानदारों के जीविकोपार्जन पर संकट आ गया था, भाजपा ने उनके दर्द को समझा और आज यह दिन है जहाँ सभी दुकानदारों में हर्ष का माहौल है। कहा कि दुःख में ही सच्चे साथी की पहचान होती है।
    वहीं, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की नीयत कभी लटकाने व भटकाने की नहीं रही है। यहाँ आवंटित दुकानों में बिजली, पानी, शौचालय व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने दुकानदारों को साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।
    समरोह के दौरान मंच संचालन भाजपा गोलमुरी अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी ‘राणा’ व धन्यवाद ज्ञापन बाजार समिति के शमीम अंसारी ने किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार,  जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, भाजपा गोलमुरी अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, खेमलाल चौधरी, मिथलेश सिंह यादव, अप्पा राव, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंत, मुकेश चौधरी, अमिश अग्रवाल, प्रेम झा, धीरज पासवान, राकेश राव, अनूप वर्मा, कपिल कुमार, रंजीत सिंह, शिंदे सिंह, नरेंद्र सिंह, ज्योति अधिकारी, सोनिया साहू, सरस्वती साहू, हेमंत अग्रवाल, कामेश्वर साहू, ऋषभ सिंह, लक्ष्मण बेहरा, भरत बेहरा, देवाशीष झा, खतीब खान, उमेश गिरी, दीपक मुखर्जी समेत दर्जनों कार्यकर्ता व दुकानदार उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने पर महानगर भाजपा ने दी बधाई
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.