Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  जो भाजपा का नहीं हुआ वह धनबाद का क्या होगा?:पीयूष गोयल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     जो भाजपा का नहीं हुआ वह धनबाद का क्या होगा?:पीयूष गोयल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोयला सह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पांच साल की मोदी सरकार में कोयला उत्पादन में डेढ़ सौ मिलियन टन की वृद्धि हुई है, जबकि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में महज 37 मिलियन उत्पादन बढ़ा था. उत्पादन में बढ़ोतरी से झारखंड को दोगुना रॉयल्टी मिला है. धनबाद नगर निगम के साथ मिलकर हमने पेयजल की योजनाएं लाई, ताकि हर घर में नल से पानी पहुंचे सके. अगले 5 सालों में देश के सभी घरों में नल से पानी पहुंचाने की योजना है. वह बुधवार को धनबाद स्थित श्रमिक नगरी भूली के एमपीआई मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
    मंत्री श्री गोयल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए धनबाद से भाजपा के प्रत्याशी पीएन सिंह के समर्थन में वोट करने तथा केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने की अपील की. वहीं, धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद पर तंज कसते हुए कहा है, जो अपने दल भाजपा का नहीं हुआ वह धनबाद की जनता का क्या होगा?

    उन्‍होंने कहा, कांग्रेस को धनबाद में कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला. इसलिए दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद को बुलाकर टिकट दे दिया गया. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को खारिज कर केंद्र में नरेंद्र मोदी की फिर से सरकार बनाने व सांसद पीएन सिंह को भारी मतों के अंतर से विजयी बनाने का आह्वान किया.
    मंत्री श्री गोयल ने मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं कि गिनती करते हुए कहा कि 10 करोड़ भारत की महिलाओं को आत्म सम्मान बचाने के लिए शौचालय बनवाया, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन अगर मैं याद करूं तो कई सारे कदम जो मजदूरों के लिए भाजपा सरकार ने किये हैं. जिनमें मिनिमम वेजेस होते थे उनको लगभग 42 फीसदी बढ़ाया, न्यूनतम रोजगार जो सभी को मिलता था इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रम योजना के तहत करोड़ों क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को पेंशन की योजना दी, बोनस की सीमित को दो बनाकर के साथ हर कर दिया गया.

    कभी किसी की मृत्यु हो जाए तो पब्लिक फंड में जो मात्र ढाई लाख रुपए निकाल सकते थे आप उसको बढ़ाकर छह लाख कर दिया गया. नेशनल पेंशन स्कीम के तहत जो पहले केंद्र सरकार 10 फीसदी योगदान देती थी अब उसको बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया गया है.

    महागठबंधन पर भी साधा निशाना
    श्री गोयल ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महामिलावटी गठबंधन है. कविता पढ़ कर कहा कि सरकार में होगा ढीला काम, रास्ते होंगे जाम, नेता भरेंगे अपना गोदाम, गुंडा होंगे बेलगाम, फसल का नहीं मिलेगा दाम, गरीब और दलित होंगे गुमनाम, विकास पर लगेगा पूरा विराम, लूटपाट सरेआम और देशद्रोही को मिलेगा इनाम.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोक्ष नगरी में मोदी का मायावी संसार
    Next Article खूंटी से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में हेमा मालिनी ने किया चुनाव प्रचार

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.