Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस की उलझन
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस की उलझन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस की उलझन

    जय प्रकाश राय
    जम्मू कश्मीर में धारा 370 एवं 35 ए हटाये जाने के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। पार्टी के कई नेता मोदी सरकार के फैसले के समर्थन में खुलकर आने लगे हैं और यह पार्टी के लिये एक गंभीर मसला बनता जा रहा है। ताजा नाम कश्मीर के महाराज हरि सिंह के पुत्र कर्ण सिंह का है। उनका कहना है कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने का स्वागत किया जाना चाहिये। उनका यह भी कहना है कि उनकी चिंता 35 ए में व्याप्त रहे लैंगिक भेदभाव को दूर करने की जरुरत थी। इसके पहले पार्टी के तेज तर्रार नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत कर सभी को भौचक कर दिया था क्योंकि वे राहुल गांधी के खासे नजदीकी माने जाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संसद में कांग्रेससंसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने इस मुद्दे पर जो सेल्फ गोल किया था,उसकी भरपाई इन नेताओं द्वारा की जा रही है। श्री चौधरी ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जब यह मामला संयुक्त राष्ट्र में चल रहा है तो यह मामला अंदरूनी कैसे हुआ? कांग्रेस पार्टी जानना चाहती है कि क्या सरकार पोओके के बारे में नहीं सोच रही है। आप कश्मीर पर स्थिति को स्पष्ट कीजिए। चौधरी के इस बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब अधीर चौधरी के भी सुर बदल रहे हैं। उनका कहना है कि कश्मीर हमारा आतंरिक मामला है। हमारे देश को यह तय करने का पूरा अधिकार है कि देश में कैसा कानून को पारित किया जाए। कांग्रेस नेता डॉ.कर्ण सिंह ने कहा- इस फैसले के कई सकारात्मक पहलू हैं। इसका स्वागत किया जाना चाहिए। इस पूरे मु्द्दे पर कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है। भाजपा पिछले कुछ अरसा के जम्मू कश्मीर समस्या का ठीकरा पंडित जवाहर लाल नेहरु के माथे फोडऩे की मुहिम चला रखी थी और सोसल मीडिया पर नेहरु की भूमिका पर लगातार सवाल किये जा रहे थे। अबतक कश्मीर को नेहरु की देन के रुप में पूरे देश के सामने पेश किया जाता रहा है लेकिन हाल के दिनों में जो कुछ घटनाक्रम हुआ और उसके बाद नेहरु को इस मुद्दे का खलनायक साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। भाजपा ने एक रणनीति के तहत इस मुद्दे पर सरदार बल्लव भाई पटेल को नायक साबित करने की मुहिम चलाई। लोक सभा एवं राज्य सभा में धारा 370 हटाये जाने को लेकर चली बहस में सत्ताधारी दल की ओर से हर वक्ता के निशाने पर केवल और केवल नेहरु ही रहे। राष्ट्रपति द्वारा धारा 35 ए को जोड़े जाने के लिये भी नेहरु को ही जिम्मेदार बताया जाता रहा। यही कारण हैकि कांग्रेस की समझ में नहीं आ रहा कि इस मुद्दे पर क्या स्टैंड अपनाये? वह कोई ऐसा कदम उठाने का जोखिम नहीं उठा सकती जिसमें नेहरु की छवि पर सवाल किये जायें। कांग्रेस की राजनीति इसी एक परिवार के इर्द गिर्द घूमती रही है और यही कारण है कि भाजपा भी इसे ही दुखती रग मानकर हमला करती रही है।
    पंडित नेहरु से इतर जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर तत्कालीन गृह मंत्री सरदार बल्लव भाई पटेल एवं संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को भाजपा द्वारा आगे किया जाता रहा है। जब बहस के दौरान कांग्रेस सांसद मनीश तिवारी ने कहा कि सरकार पटेल इसकी पृष्ठभूमि मे ंथे तो कांग्रेस पर भाजपा हमलावर हो गयी। यह भी सवाल उठाया गया कि जब देश के विभाजन के बाद हैदराबाद सहित तमाम रियासतों के विलय की जिम्मेदारी सरदार पटेल को सौंपी गयी तो फिर पंडित नेहरु ने जम्मू कश्मीर से सरदार पटेल को क्यों अलग कर दिया? अब जबकि कांग्रेस के ही कई दिग्गज नेता एक तरह से मोदी सरकार का साथ इस मुद्दे पर देने लगे हैं तो फिर कांग्रेस की उलझन और बढ गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर देश की जनता क्या चाहती है, यह कांग्रेस की समझ में नहीं आ रहा। उसकी उलझन यह है कि वह स्वीकर नहीं सकती कि इस मामले में उसकी ओर से चूक हुई है। आपातकाल को लेकर कांग्रेस माफी मांग चुकी है लेकिन उसे देश माफ करने को तैयार नहीं। अब जम्मू कश्मीर का मामला भी सामने आया है तो कांग्रेस की परेशानी चरम पर है। यह संकट भी ऐसे समय में आया है जब वे नेतृत्व को लेकर शून्य की स्थिति मेंदिखती है।
    देश अब और इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं कि जम्मू एवं कश्मीर देश का अभिन्न अंग होकर भी अलग क्यों है? ये सवाल उठ रहे हैं कि जो अस्थाई व्यवस्था जम्मू एवं कश्मीर के लिये संविधान में डाली गई थी, उनपर 70 साल बीतने के बाद चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिये। उसके नफा नुकसान को देश को बताया जाना चाहिये।

    लेखक चमकता आईना के संपादक हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जम्मू-कश्मीर के अभ्युदय की नयी दिशाएं

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.