Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की जनता झूठ, फ़रेब और भ्रम की राजनीति की पक्षधर नही: दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की जनता झूठ, फ़रेब और भ्रम की राजनीति की पक्षधर नही: दिनेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
     जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा ने उतारा “कमल रथ”, बताएगी सरकार की उपलब्धि
    जमशेदपुर की जनता झूठ, फ़रेब और भ्रम की राजनीति की पक्षधर नही: दिनेश कुमार
    बुधवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी सीट पर भारी जीत हेतु भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के प्रचार में भाजपा ने “कमल रथ” उतारा है। बुधवार को एग्रिको स्थित मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास से पूर्वी विधानसभा अधीन सभी सातों मंडलों के लिए प्रचार रथों को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया गया। ये सभी प्रचार रथ मंडलों के सभी बूथों पर पहुँचकर भाजपा सरकार की उपलब्धि व संदेशों से आमजनों को अवगत कराएंगे। प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार हेतु रथ के कई लक्ष्य हैं। जिनमें सभी बूथों तक पहुंचना प्रमुख है। कमल रथ में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राज्य के वरिष्ठ नेताओं के संग प्रत्याशी रघुवर दास की तस्वीर लगी है। वाहनों पर साउंड सिस्टम एवं चौक-चौराहों पर सभाएं व जनता को संबोधित करने हेतु माइक और लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। चुनावी दृष्टिकोण से तैयार गानों में राज्य की भाजपा सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र है, वहीं भाजपा के संदेशों के साथ पार्टी की सिद्धांत एवं नीति भी शामिल है। मौके पर उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कमल रथ सभी मंडलों व चौक-चौराहों पर भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे, सभी वाहनों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति ले ली गयी है। एक ओर जहां कार्यकर्ता हर घरों में दस्तक दे रहे हैं, तो वहीं प्रचार वाहन गीत-संगीत के साथ पार्टी के विजन बता लोगों को जागरूक करेंगे। विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनावी दिनों में दर्जनों नेताओं की प्रचार गाड़ी लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। वैसे नेता भी हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं जिन्होंने कभी पूर्वी की जनता की कभी चिंता नही की। कहा कि जमशेदपुर की जनता झूठ, फ़रेब और भ्रमित करने वाली राजनीति की पक्षधर नही है। भाजपा ही जमशेदपुर व पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में विकास की जो बयार चलाई है, उन सभी प्रयासों से पूरे प्रदेश में पार्टी वीजयी कमल खिलायेगी।
    इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, विधानसभा संयोजक संजीव सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश सिंह, बोल्टू सरकार, गणेश बिहारी, प्रेम झा, बिनोद गुप्ता, रामबिलास शर्मा समेत अन्य भाजपाजन उपस्थित थे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले में चरणबद्ध तरीके से स्वीप कोषांग के द्वारा चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान
    Next Article लोंगोवाल से मिलेगा बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में हो जमशेदपुर की भागीदारी

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.