Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता अवसर दे तो जुगसलाई को बनाऊंगा कृषि उन्नत विधानसभा : मुचिराम बाउरी 
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जनता अवसर दे तो जुगसलाई को बनाऊंगा कृषि उन्नत विधानसभा : मुचिराम बाउरी 

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जनता अवसर दे तो जुगसलाई को बनाऊंगा कृषि उन्नत विधानसभा : मुचिराम बाउरी
    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुचिराम बाउरी ने कहा कि इसबार यदि जनता द्वारा उन्हें आशीर्वाद मिला तो जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र को कृषि उन्नत बनाएंगे। कहा कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का भाजपा ने कार्ययोजना तैयार की है। यह डबल इंजन की सरकार से ही संभव है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा ने गाँव, ग़रीब और किसानों के विकास पर बल दिया। कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 31256 और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11151 किसानों को योजना की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाकर लाभांवित किया  गया। उन्नत कृषि तकनीक से किसानों को लाभ मिले इस दिशा में भी जरूरी प्रयास होंगे। भाजपा प्रत्याशी मुचिराम बाउरी ने उक्त बातें रविवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा, बोड़ाम के ग्रामीणों और किसानों को संबोधित करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने बोड़ाम में महिलाओं संग भी जगह-जगह बैठकें कर भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए वोट का आग्रह किया। कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में 15735 घरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचाय का निर्माण संभव हुआ। वहीं लगभग चौबीस हज़ार महिलाओं को धुएँ से आज़ादी मिल सकी है जिन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर और चूल्हा मुफ़्त में सरकार ने मुहैया कराया गया। रघुवर सरकार ने विद्युतीकरण पर ज़ोर दिया है और जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत हर घर में बिजली पहुँच चुकी है। वहीं मतलाडीह में एक विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण भी कराया जा रहा है। अबकी गाँव और शहरी क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी मुचिराम बाउरी ने रविवार शाम को पटमदा के सुविख्यात हाथी खेदा मंदिर के पुरोहित गिरजा प्रसाद सिंह के चाची के श्राद्ध कार्यक्रम में भी सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इधर देर शाम भाजपा नेता पंकज मिश्रा के नेतृत्व में खड़ंगाझार बाज़ार में मुचिराम बाउरी के पक्ष में पदयात्रा कर वोट की अपील की गयी। पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटु चरण दत्ता ने विभिन्न बूथ अध्यक्षों और भवन प्रमुखों संग बैठकें आयोजित कर भाजपा के पक्ष में बहुमत हासिल करने की रणनीति बनाई। गोविंदपुर मंडल में जिला मंत्री विमल कांत झा और मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह ने भी जनसंर्पक चलाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का अपील किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा, भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के समर्थन में घर-घर दे रहे दस्तक
    Next Article जनता के पक्ष में जिसका जनादेश उसे आजसू पार्टी करेगी समर्थन :- कन्हैया सिंह

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    October 12, 2026

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    आइडियल प्रेप पब्लिक स्कूल बरियारपुर पूर्वी में पीटीएम, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

    *बखरी में लंपी रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान शुरू, 14 हजार पशुओं का लक्ष्य*

    देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति : अवधेश राय

    राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक।

    दुग्ध समिति के दो सदस्यों के परिजनों को 50 हजार की सहायता

    पिपरा पकठौल पथ को ग्रामीणो ने किया जाम

    दिल्ली में फांसी लगाने से सोहिलवाड़ा के युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.