Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिदंबरम की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, कहा- दिनदहाड़े हुई लोकतंत्र की हत्या
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    चिदंबरम की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, कहा- दिनदहाड़े हुई लोकतंत्र की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व गृह व वित्तमंत्री पी चिदम्बर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस भड़क उठी है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने यह कार्रवाई बदले की भावना से की है. दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की गई है.कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि पी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई मोदी सरकार ने बदले की भावना से की है. बिना किसी आरोपों के चिदंबरम को सीबीआई ने अर्द्धरात्रि में गिरफ्तार किया.उन्होंने कहा कि चिदंबरम के खिलाफ कोई सबूत सीबीआई के पास नहीं है. केवल एक हत्यारोपी के बयान के आधार पर चिदंबरम को इस केस में फंसाया गया है. ऐसा करना लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या है, जबकि सीबीआई ने अभी तक कोई चार्जशीट नहीं पेश की है. मैं, मोदी सरकार से पूछता हूं कि क्या देश के पूर्व वित्त मंत्री भगोड़े हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार असल मुद्दों से देश की जनता का ध्यान बंटाना चाहती है. लाखों युवाओं की नौकरियां जा रही हैं. रुपए का मूल्य लगातार गिर रहा है. हर सेक्टर मंदी की मार झेल रहा है.सरकार इन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के बजाए जनता का ध्यान गलत मुद्दों पर भटकाना चाहती है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चिदंबरम की गिरफ्तारी डांवाडोल आर्थिक स्थिति से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की साजिश का हिस्सा है. हकीकत यह है कि चिदंबरम महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दों को उठा रहे थे. उन्होंने कहा है कि 2017 के मामले में 2019 में गिरफ्तारी की जाती है, जबकि चिदंबरम आरोपी नहीं है, न चार्जशीट में उनका नाम है. उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से पी चिदंबरम के साथ खड़ी है. पार्टी को कानून पर भरोसा है. कानून न्याय करेगा क्योंकि चिदंबरम के खिलाफ कोई सबूत नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रेफिक नियम तोडऩे वाले सावधान, 1 सितंबर से देना होगा 10 हजार रुपये तक चालान, नए जुर्माने की यह है लिस्ट
    Next Article नाबालिग से यौन शोषण में आजीवन कारावास की सजा

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.