Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीब, निर्धन एवं असहाय लोगों की सुविधा हेतु बाबा मंदिर क्यू कॉम्प्लेक्स में लंगर की शुरुआत :उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    गरीब, निर्धन एवं असहाय लोगों की सुविधा हेतु बाबा मंदिर क्यू कॉम्प्लेक्स में लंगर की शुरुआत :उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ गरीब, निर्धन एवं असहाय लोगों की सुविधा हेतु बाबा मंदिर क्यू कॉम्प्लेक्स में लंगर की शुरुआत :- उपायुक्त…..*
    ==================
    *■ अपने स्तर से सभी करे गरीबों और असहाय लोगों की मदद:- उपायुक्त….*
    ==================
    बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर से आज दिनांक 31.03.2020 को उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय के द्वारा क्यू काॅम्प्लैक्स में गरीब, निर्धन, बेघर एवं असहाय लोगों को भोजन करा कर लंगर की शुरूआत की गयी। इस संबंध में उनके द्वारा बतलाया गया कि वर्तमान में कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव के रोकथाम हेतु देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान बहुत से लोग जहां-तहां फँसे हुए हैं एवं बहुत से ऐसे गरीब व निर्धन लोग हैं, जिनके पास आजीविका का साधन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने हेतु बाबा मंदिर की ओर से क्यू काॅम्प्लैक्स में आज से लंगर की शुरूआत की गयी है, ताकि इसके माध्यम से यहां के गरीब, निर्धन, बेघर एवं असहाय लोगों को स्वच्छ व निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
    मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में रह रहे गरीब लोगों इस सामुदायिक रसोई का लाभ मिल सके। इस हेतु इसका निर्माण क्यू काॅम्प्लैक्स परिसर में ही किया गया है। इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि लंगर संचालन में शामिल कर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें मेडिकेटेड मास्क, ग्लव्स एवं हाथ धोने के लिए साबुन आदि उपलब्ध कराया गया है, ताकि स्वच्छता का समुचित ध्यान रखा जा सके। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ध्यान रखने का निर्देश वहां मौजूद सभी कर्मियों को दिया गया। साथ हीं उनके द्वारा निदेशित किया गया कि सामुदायिक रसोई में उचित साफ-सफाई व उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय, ताकि स्वच्छता का पूरा-पूरा ध्यान रखा जा सके।
    उन्होंने आगे कहा कि कोराना वायरस से बचाव, रोकथाम एवं इसके संभावित प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्य किया जा रहा है एवं गरीब, मजदूर तबके एवं लॉक डाउन से प्रभावित निःसहाय व्यक्तियों को आवश्यक सुविधा पहुँचाने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। परंतु इस मुश्किल की घड़ी से निपटने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों व विभिन्न समाजसेवी लोगों व स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इसमें सहयोग आपेक्षित है। जो दातागण स्वेच्छा से खाद्य सामग्रियों यथा गेहूं चावल एवं अन्य राशन सामग्री सहयोग स्वरूप दान देना चाहते हैं, वे आगे आयें और फूड ग्रेन बैंक में अपना दान देकर सहयोग करें, ताकि उनके सहयोग से इस कार्य को और भी अच्छे तरह से संचालित किया जा सके।
    साथ हीं उनके द्वारा सभी लोगों से अपील की गयी कि यदि कोई अपने आस-पास किसी भी ऐसे गरीब, निर्धन, बेघर एवं असहाय लोगों को देखते हैं, जिन्हें भोजन अथवा आश्रय की नितांत आवश्यकता है, तो उसकी सूचना अविलम्ब जिला प्रशासन अथवा नजदीकी थाना को दें, ताकि उनके सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को मदद पहुचाई जा सके।
    *इस मौके पर उपरोक्त के अलावे* मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री रवि आनंद आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन सुविधा ट्रस्ट एवं भारतीय जन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में दोपहर का भोजन जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया
    Next Article कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले होंगे दंडित: उपायुक्त श्री गणेश कुमार

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.